मिर्जापुर

Narendra Modi Mirzapur Rally Live: पीएम नरेन्द्र मोदी मिर्जापुर पहुंचे, 34 सौ करोड़ की बाण सागर परियोजना का करेंगे लोकार्पण

बाण सागर परियोजना का लोकार्पण करने के साथ ही मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगे प्रधानमंत्री।
2 min read
• •
Updated: 15 Jul 2018, 11:19 AM IST
Yogi Adityanath
योगी आदित्यनाथ

मिर्जापुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने दो पूर्वांचल के अपने दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वह विकास योजनाओं का ताबड़तोड़ शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण कर रहे हैं। इसी क्रम में वह रविवार को मिर्जापुर पहुंच गए। यहां वह विशाल बाण सागर परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इस परियोजना से यूपी के साथ ही दो और प्रदेशों के लाखों किसानों को सिंचाई में सहूलियत होगी। प्रधानमंत्री वाराणसी से मिर्जापुर के लिये निकल चुके हैं। कुद ही देर में वह मिर्जापुर के चनईपुर मैदान पहुंच चुके हैं। वहां लोकार्पण के बाद उनकी एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री 10.25 बजे वाराणसी के डीएलडब्ल्यू हेलिपैड से मिर्जापुर के लिये रवाना हुए। वह 10.50 बजे चंदईपुर हेलिपैड पहुंचे। 11 बजे वह मंच पर पहुंचे, 11.15 से 12 बजे के बीच वह बाणसागर नहर परियोजना का लोकर्पण करेंगे और साथ ही मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगे। यहां पीएम एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। यहां से 12.15 बजे वाराणसी के लिये रवाना होंगे। उनके दौरे के लिये कई स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। अभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभा को संबोधित कर रहे हैं।


बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने दो दिवसीय पूर्वांचल दौरे पर शनिवार को वाराणसी पहंचे। यहां से बाबतपुर एयरपोर्ट से सीधे आजमगढ़ के लिये रवाना हो गए। आजमगढ़ में उन्होंने एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। वहां उन्होंने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का शिलान्यास भी किया। उन्होंने इस एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल की तरक्की का मार्ग बताया। इस दौरान वह सपा-बसपा की सरकारों पर हमला करना भी नहीं भूले। उन्होंने यह भी कहा कि पूरा विपक्ष केवल इस बात के लिये कोशिश कर रहा है कि मोदी को कुर्सी से कैसे हटाया जाय।


वहां से पीएम फिर वाराणसी लौटे और राजातालाब के कचनार में एक सभा को संबोधित किया। यहां भी उन्होंने करीब एक हजार करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं की सौगात दी। रात में पीएम वराणसी में ही रुके। देर रात वह मुख्यमंत्री के साथ निकले और शहर के विकास का जायजा लिया।
By Suresh singh

Updated on:
15 Jul 2018, 11:19 AM IST
Published on: