8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी 15 जुलाई को आएंगे मिर्जापुर, बाणसागर नहर परियोजना का करेंगे उद्घाटन

पिछले कई सालों से निर्माणधीन यह परियोजना किसानों के लिए बड़ी सौगात होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मिर्जापुर

•

image

Akhilesh Kumar Tripathi

•

Updated: 5 Jul 2018, 10:35 PM IST

Bansagar Dam

वाणसागर डैम

मिर्जापुर. किसानों को बड़ी राहत देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों से जुड़ी देश के सबसे बड़े परियोजनाओं में से एक बाणसागर नहर परियोजना के उद्घाटन के लिए 15 जुलाई को मिर्जापुर का दौरा करेंगे। पिछले कई सालों से निर्माणधीन यह परियोजना किसानों के लिए बड़ी सौगात होगी।

मध्य प्रदेश के सोन नदी पर पिछले तीस सालों 1977- 78 से तीन राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार के भागीदारी से लगभग तीन हजार करोड़ रूपये की लागत से बन रहे बाणसागर नहर परियोजना के पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जुलाई को इसका उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम को लेकर दिल्ली से संकेत मिलते ही जिले के अधिकारी भी कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सक्रिय हो गए है।

अधिकारियों ने बाणसागर नहर परियोजना के मुख्य स्थल अदवा बैराज में कार्यक्रम के रूप रेखा को लेकर दौरा किया। बता दें कि हलिया ब्लॉक के मुड़पेली गांव में स्थित तीन हजार करोड़ की लागत से बने बाणसागर नगर परियोजना से जिले के साथ साथ इलाहाबाद जनपद के कोरवा इलाकों को मिला कर एक लाख सत्तर हजार किसानों को इसका लाभ होगा और कुल एक लाख पचास हजार हेक्टेयर जमीन पर सिंचाई का लाभ मिलेगा।

बाणसागर परियोजना में कुल नहरों की लंबाई 181 किलोमीटर है, जो मध्य प्रदेश से चल कर अदवा बैराज, जरगो जलाशय, इसके बाद इलाहाबाद स्थित मेजा डैम में पानी पहुंचता है। अदवा से मुख्य नहर मेजा डैम लगभग पच्चीस किलोमीटर है।

बाणसागर के अधिशासी अभियंता सुरेश चंद यादव का कहना है कि नहर का काम पूरी तरह से पूरा कर लिया गया है। मध्य प्रदेश से पानी अदवा बैराज में 2015 में ही पहुंचा दिया गया था। इसके बाद 25 अप्रैल 2018 को यहां से मेजा डैम तक पानी पहुंचाया गया। उनका दावा है जल्द ही अक्टूबर में जरगो जलाशय में भी इसका पानी पहुंचा दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री के उद्घाटन के बाद जनसभा को भी सम्बोधित करने का कार्यक्रम है । इसको देखते हुए पहाड़ी क्षेत्र अदवा की जगह चुनार के परेड ग्राउंड में जनसभा आयोजित करने के लिए तैयारी की जा रही है और यही से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अदवा में परियोजना का उद्घाटन प्रधानमंत्री कर सकते है।

बुधवार को विंध्याचल मंडल के कमिश्नर मुरलीमनोहर, जिला अधिकारी अनुराग पटेल, पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने अगवा और चुनार दोनों जगहों का दौरा कर कार्यक्रम स्थल को देखा और तैयारियों में तेजी लाने का निर्देश दिया।

BY- SURESH SINGH