मिर्जापुर

मिर्जापुर में Yogi के रास्ते पर चल पड़ी पुलिस, अपराधियों में बना डर का माहौल

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की दूसरी बार सरकार बनने के बाद अपराधियो के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।
2 min read
yogi-government-to-purchase-one-lakh-sarees-for-bc-sakhi-women-worker.jpg
योगी सरकार बीसी सखियों को देगी दो-दो साड़ियों का गिफ्ट, साढ़े 22 करोड़ रुपये जारी।

मिर्ज़ापुर में शराब तस्कर के खिलाफ कार्रवाई,50 लाख की संपत्ति प्रशासन ने कुर्क किया है। मिर्ज़ापुर में शराब तस्कर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने 50 लाख रुपये की संपत्ति को कुर्क किया। इसके पहले भी लगातार पुलिस ने अभियान चलाकर अपराधियों से वसूली की है। जिससे जनपद में अपराधियो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस-प्रशासन की टीम ने जेल में बंद शराब तस्कर की पचास लाख रुपये की संपत्ति को कुर्क किया। सदर तहसील के देहात कोतवाली थाना अंतर्गत सिरसी गहरवार ग़ांव में शातिर शराब तस्कर गैंगेस्टर अपराधी बबून सरोज के खिलाफ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आज कार्रवाई की गयी।जिलाधिकारी के आदेश के बाद पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने ग़ांव में पहुच कर अपराधी के नाम मौजूद मकान और उसकी गाड़ी को कुर्क करने की कार्रवाई किया।

कुर्क किये गये संपत्ति की कीमत पंचास लाख रुपये है।पुलिस अधिकारियों का कहना है यह शातिर गैंगेस्टर में वांछित अपराधी है।फिलहाल जेल में बंद है।इसकी संपत्ति को जिलाधिकारी के निर्देश पर कुर्क करने की कार्रवाई की गयी है। संजय कुमार-अपर पुलिस अधीक्षक नगर(यह बबुन सरोज है।गैंगेस्टर में आरोपी है।अपराध से संपत्ति बनाया है।इसे जिलाधिकारी के निर्देश पर कुर्क किया गया है।इसकी कीमत 50 लाख रुपया।)

आपको बताते चलें कि योगी आदित्यनाथ ने आज भी विधानसभा में कहा कि, महिला सुरक्षा, प्रदेश के 25 करोड़ लोगों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था के विषय सरकार की प्राथमिकता के बिन्दु, राज्य सरकार जीरो टॉलरेंस के साथ इन सब विषयों पर कार्य करेगी। प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था के दृष्टिगत चुनाव शान्तिपूर्वक सम्पन्न हुए, विगत 05 वर्ष में कानून व्यवस्था के बेहतर है। माहौल ने राज्य सरकार को पुनः जनसमर्थन दिलाया। राज्य सरकार द्वारा बिना किसी भेदभाव के अपराध व अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है ।

Updated on:
24 May 2022 08:32 pm
Published on:
24 May 2022 08:32 pm