मिर्जापुर

Teachers Day : मिर्जापुर के विनोद मिश्रा राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित, पिता को किया समर्पित

5 सितंबर को होने वाले Teachers Day के उपलक्ष्य में होने वाले राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित स्कूलों के 73 शिक्षकों को राज्य पुरस्कार 2019 प्रदान किया जाएगा

2 min read
Teachers Day : मिर्जापुर के विनोद मिश्रा राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित, पिता को किया समर्पित

मिर्जापुर. सरकारी स्कूल में बेहतर शिक्षा देने के लिए जिले के छानबे विकासखंड के जासा बघौड़ा निवासी शिक्षक विनोद मिश्रा को राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। जिले से राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए 6 लोगों का साक्षात्कार लिया गया था, जिनमें से विनोद कुमार मिश्रा को चयनित किया गया है। 5 सितंबर को पड़ने वाले शिक्षक दिवस (Teachers Day) के उपलक्ष्य में होने वाले राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित स्कूलों के 73 शिक्षकों को राज्य पुरस्कार 2019 प्रदान किया जाएगा। हर जिले से एक शिक्षक को सम्मान के लिए चयनित किया गया है। कासगंज और हाथरस जिले का कोई भी टीचर शामिल नहीं किया गया है।

विनोद कुमार मिश्रा का कहना है कि यह पुरस्कार वह अपने पिता स्वर्गीय रामरक्षा मिश्र को समर्पित करते हैं, क्योंकि उन्होंने ही इस काबिल बनाया कि वह शिक्षा देकर समाज में बदलाव ला सके। वर्तमान समय आधुनिक युग का है, ऐसे समय में हाईटेक होना जरूरी है। वर्तमान समय शिक्षा के लिए अच्छा चल रहा है वही बच्चे और अभिभावकों में काफी जागरूक हो गए हैं।

1997 से दे रहे हैं सेवाएं
छानबे विकास खंड के जासा बघौड़ा निवासी अध्यापक विनोद कुमार मिश्र 1997 से शिक्षा के क्षेत्र में अपना सेवा दे रहे हैं। 1997 में उनका चयन सहायक अध्यापक के पद पर हुआ, जहां उन्होंने 13 अक्टूबर 1997 में इसी विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय खमरिया दमुआन में स्थित प्राथमिक विद्यालय पर सहायक अध्यापक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। वर्तमान समय में पूर्व माध्यमिक विद्यालय दमुआन में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत है। विनोद मिश्र का चयन होने के बाद पूरे जिले में हर्ष का माहौल है।

पुरस्कार में क्या मिलेगा?
इस पुरस्कार के तहत राज्य सरकार की तरफ से एक प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह व 25 हजार रुपए नगद व 2 वर्षों का सेवा विस्तार शामिल है। हालांकि, यह पुरस्कार कब और कहां कैसे मिलेगा इसकी अभी जानकारी नहीं है।

Published on:
03 Sept 2020 03:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर