मिर्जापुर

मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा, एंबुलेंस पर पलटा गिट्टी लदा ट्रक, गर्भवती महिला समेत चार की मौत

यूपी के मिर्जापुर के दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। यहां अहरौरा-वाराणसी शक्ति नगर मार्ग पर एक ट्रक की चपेट में एंबुलेंस आ गई जिसमें चार लोगों के मौत की सूचना सामने आ रही है।
2 min read
mirzapur news update
जेसीबी से दबे लोगों को निकाला गया

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है। यह दर्दनाक दुर्घटना अहरौरा थाना क्षेत्र के हनुमान घाटी इलाके में उस वक्त हुई जब एक गिट्टी से लदा भारी ट्रक असंतुलित होकर एक एंबुलेंस के ऊपर पलट गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और जाम लग गया।

मिली जानकारी के अनुसार ये घटना तब हुई जब सोनभद्र जिले के लोढ़ी अस्पताल से एक गर्भवती महिला को इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर ले जाया जा रहा था। जैसे ही एंबुलेंस अहरौरा-वाराणसी शक्ति नगर मार्ग पर ओवरब्रिज के पास पहुंची उसी समय तेज रफ्तार में आ रहा एक गिट्टी से भरा ट्रक अचानक संतुलन खो बैठा और सीधे एंबुलेंस पर पलट गया। ट्रक के नीचे दबे लोगों को बचाने के लिए तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

जेसीबी और पोकलेन मशीनों से निकाले गए लोग

पुलिस, स्थानीय प्रशासन, जेसीबी और पोकलेन मशीनों की मदद से मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश की गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज वाराणसी ट्रामा सेंटर में चल रहा है।

मृतकों की पहचान हीरावती देवी जो गर्भवती थीं और सोनभद्र के कनहरा थाना क्षेत्र की निवासी थीं, मालती देवी निवासी जुगैल, सूरज बली खरवार निवासी कनहरा और रामू के रूप में हुई है। वहीं घायल लोगों में कौशल कुमार खरवार उर्फ भाईलाल और भंडारी शर्मा शामिल हैं जिनका इलाज किया जा रहा है।

ट्रक चालक की लापरवाही से हुआ हादसा

हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। लोगों में दुर्घटना को लेकर भारी आक्रोश है और ट्रक चालक की लापरवाही पर सवाल उठाए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Updated on:
26 Apr 2025 03:22 pm
Published on:
26 Apr 2025 03:22 pm
Also Read
View All
मिर्जापुर में 3 लोगों की मौत पर उग्र हुई भीड़, पुलिस पर किया पथराव, गाड़ियों में तोड़फोड़

Mirzapur Road Accident: टायर फटने के बाद ट्रक घर में घुसा, मिर्जापुर में सो रहे 5 लोग दबे, 3 की हुई मौत

मिर्जापुर में पति के दूसरी शादी के शक में मां ने 3 बच्चों को दिया जहर, फिर खुद भी खाया, मां और बेटी की मौत

‘जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, मुझे गालियां पड़ रही हैं’, बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर को फोन पर मिर्जापुर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने लगाई फटकार

‘बाबरी मस्जिद के चंदे का क्या हुआ, केवल सनातन को बदनाम किया जा रहा’, राम मंदिर में कथित चंदा चोरी विवाद पर ब्रजेश पाठक