विविध भारत

Independence Day 2020: लाल किले पर खालिस्तान का झंडा फहराने की धमकी पर सुरक्षा बलों ने उठाए क्या कदम

लाला किले पर खालिस्तान का झंडा फहराने पर मिलेगा करोड़ों का इनाम दिल्ली में हाई अलर्ट: लाल किले पर 45,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी देंगे पहरा
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Aug 2020, 12:07 PM IST
1.25 Million Dollars for Hoisting the flag of khalistan at Red Fort
1.25 Million Dollars for Hoisting the flag of khalistan at Red Fort

नई दिल्ली। 15 अगस्त के खास मौके पर हर साल की तरह इस बार भी लाल किले पर सुरक्षा का खास ध्यान रखा जाएगा। इस बीच कुछ सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर भी हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) ने एलान किया है कि 15 अगस्त के मौके पर लाल किले पर जो खालिस्तान का झंडा फहराएंगा उसे 125,000 डॉलर का इनाम दिया जाएगा।

यही वजह है कि लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस पर 45,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी पहरा देंगे। वहीं लाल किले के चारो ओर तरफ ऊंची इमारतों पर 2,000 से अधिक स्नाइपर्स को तैनात किए जाएंगे। हालांकि एसएफजे के इस एलान पर दिल्ली पुलिस के बड़े अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। वहीं सुरक्षा एंजेंसियों का कहना है कि एसएफजे द्वारा डर पैदा किया जा रहा है।

बता दें कि एसएफजे ने इनाम का एलान करते हुए ये भी कहा कि 15 अगस्त सिख समुदाय के लिए स्वतंत्रता दिवस नहीं है। 1947 सिर्फ उनके लिए शासकों की अदला-बदली है। साथ ही 1984 सिखों दंगों का जिक्र करते हुए कहा गया है कि सिखों का नरसंहार किया गया है। वहीं पिछले महीने खालिस्तान समर्थक समूह ने कहा था कि वो 15 अगस्त को अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, इटली, जर्मनी, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भारतीय दूतावासों के सामने स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर अलगाववादी एजेंडे ‘रेफरेंडम 2020’ के लिए मतदाता पंजीकरण शिविर का आयोजन करेंगे।

Published on:
Also Read
View All
Kabra Elephant Rescue: कबरा हाथी का पांचवें दिन भी रेस्क्यू नाकाम, ले चुका है 19 जान, वन अमले ने जंगल में डाला डेरा

Balrampur Collector बोलीं- सिर्फ किसानों के धान की ही होगी खरीदी, क्वालिटी से समझौता नहीं, बिचौलियों-कोचियों पर रहेगी कड़ी नजर

डाकोर मंदिर में वीआइपी कल्चर के विरोध में ट्रस्टी का घेराव

गुजरात का सोलर विलेज बना खेड़ा जिले का सुकी गांव, 78 घरों में लगे सोलर पैनल, बिजली बिल हुआ शून्य

अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के ऊपर से गुजरेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, रेल राज्यमंत्री वी. सोमन्ना ने अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों एवं निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन का किया निरीक्षण