विविध भारत

Viral video: झूले की ट्रॉली अचानक गिरने से एक बच्ची की मौत, 6 हुए घायल

इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है। घटना आंध्र प्रदेश के अनंतपुर की है।
2 min read
• •
Updated: 28 May 2018, 11:23 AM IST
troly
Viral video: झूले की ट्रॉली अचानक गिरने से एक बच्ची की मौत, 6 हुए घायल

अनंतपुर। आंध्र प्रदेश में एक दर्दनाक हादसे में 10 साल की बच्ची की मौत हो गई। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में रविवार की रात एक झूला टूटने से उस पर पर बैठी 10 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इस दुर्घटना में 3 बच्चों समेत 6 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।

झूले की ट्रॉली का खुल गया बोल्ट

अनंतपुर जिले में जूनियर कॉलेज के मैदान में लगे मेले में एक बच्ची को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। मेले में एक बड़े झूले की ट्रॉली का बोल्ट अचानक खुल गया और इसके बाद ट्रॉली बच्चों समेत ऊंचाई से जमीन पर आ गिरी। हादसे में 10 साल की बच्ची की जान चली गई। बच्ची की पहचान अम्रुता के तौर पर हुई है। इस हादसे के बाद घायलों को अनंतपुर के जनरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

नशे में था झूला ऑपरेटर !

झूला ऑपरेटर पर नशे में रहकर झूला चलाने के आरोप लग रहे हैं। घटना के वक्त मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि उन्होंने देखा कि झूले की ट्रॉली का एक बोल्ट ढीला है।इस बारे में झूले के ऑपरेटर को सतर्क भी किया, लेकिन नशे में होने की वजह से उसने फौरी तौर पर कोई कदम नहीं उठाया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने झूले के ऑपरेटर को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। जिला प्रशासन ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिये हैं।

घटना का वीडियो आया सामने

इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि झूले की एक ट्रॉली ऊपर से नीच तेजी से चक्कर लगाने के दौरान एक दिन से गिर जाती है। ये वाक्या देखते ही वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है। लोगों की चीख-पुकार सुनाई देने लगती है।

Published on:
Also Read
View All
डाकोर मंदिर में वीआइपी कल्चर के विरोध में ट्रस्टी का घेराव

गुजरात का सोलर विलेज बना खेड़ा जिले का सुकी गांव, 78 घरों में लगे सोलर पैनल, बिजली बिल हुआ शून्य

अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के ऊपर से गुजरेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, रेल राज्यमंत्री वी. सोमन्ना ने अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों एवं निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन का किया निरीक्षण

Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को चौथे दिन भी नहीं किया जा सका ट्रैंकुलाइज, मायूस होकर लौटी टीम

Ambikapur News: नाबालिग बेटी ने मां से कहा- मैं मंदिर जा रही हूं, कुछ देर बाद ही सहेली का आया फोन, सुनकर मच गया हडक़ंप, चली गई जान