विविध भारत

मुंबई में हादसों से मरने वालों की संख्या 23 हुई, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति ने जताया शोक, मृतकों के परिवारों को मिलेंगे 7 लाख रुपए

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) के अधिकारियों ने बताया कि मुंबई के चेम्बूर में लैंडस्लाइड होने की वजह से 17 तथा विक्रोली में दोमंजिला घर गिरने से छह लोगों की मृत्यु हो गई है।
2 min read
mumbai_landslide_news_in_hindi.jpg

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई के चेंबूर और विक्रोली में हुए हादसे पर दुख जताया है और सभी मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपए देने एवं घायलों का मुफ्त इलाज करने की घोषणा की है। दुर्घटना स्थल पर चलाए जा रहे राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आदित्य ठाकरे भी वहां पहुंचे।

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताई संवेदना, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
मुंबई में हुए हादसों पर देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी दुख जताया है। राष्ट्रपति ने कहा कि मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। उन्होंने घोषणा की कि मृतकों के परिजनों को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपए तथा घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।

महाराष्ट्र के चेम्बूर में लैंडस्लाइड होने की वजह से एक दर्दनाक हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई और कई घरों को नुकसान पहुंचा है। इसके साथ ही एक अन्य स्थान विक्रोली में भी दोमंजिला घर ढहने से छह लोगों की मृत्यु होने का समाचार है। दुर्घटना की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई के चेम्बूर भरत नगर इलाके में यह दुर्घटना हुई है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) के अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के कारण चेम्बूर में कुछ झोंपड़ियों पर अचानक एक दीवार गिर गई जिसके चलते 14 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। 3 लोगों के शव बाद में निकाले गए। इस तरह चेंबूर में मरने वालों की कुल संख्या 17 हो गई हैं जबकि 2 घायलों को इलाज के बाद घर भेज गिया गया है। राहत कार्य में जुटे अधिकारियों के अनुसार अभी भी कुछ लोगों के अंदर होने की आशंका जताई जा रही है।

NDRF इंस्पेक्टर राहुल रघुवंश ने बताया कि स्थानीय लोगों ने ही 10 मृत शवों को ढूंढा था जबकि एनडीआरएफ की टीम ने 4 मृत शरीर ढूंढे। अभी भी सात लोगों के अंदर होने की संभावना व्यक्त की जा रही हैं।

विक्रोली में बिल्डिंग गिरने से हुई 6 लोगों की मौत
चेम्बूर के अतिरिक्त मुंबई के ही विक्रोली इलाके में भी रविवार सुबह एक दोमंजिला आवासीय बिल्डिंग के गिर जाने के कारण छह लोगों की मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बीएमसी के अधिकारी मौके पर पहुंच गए तथा लोगों को बचाने का अभियान शुरू दिया।

उल्लेखनीय है कि कल रात से ही मुंबई में लगातार भारी बारिश हो रही है। लगातार कई घंटों से जारी बारिश के चलते मुंबई में बहुत के निचले इलाकों में पानी भर गया है जिसकी वजह से आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

Updated on:
18 Jul 2021 01:15 pm
Published on:
18 Jul 2021 08:21 am
Also Read
View All
Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत

Ambikapur News: कुंडला वसुंधरा सिटी के नहीं टूटेंगे 110 मकान, हाईकोर्ट ने राज्य शासन और नगर निगम के आदेश किए निरस्त

Balrampur News: झोलाछाप डॉक्टर ने 3 वर्षीय मासूम को लगाया इंजेक्शन, 10 मिनट बाद ही मौत, बुखार से तप रहा था शरीर

Bridge Washed Away: मूसलाधार बारिश में 10 फीट ऊपर तक पानी बहने से टूटी पुलिया, कुसमी-जशपुर मार्ग पर आवागमन बंद