विविध भारत

तीन तलाक पर इस मंत्री का आया बड़ा बयान, कहा- ‘कुरान की चलेगी, कानून का नहीं’

पश्चिम बंगाल सरकार के राज्यमंत्री ने तीन तलाक को अपराध मानने वाले अध्यादेश का विरोध किया है।

2 min read
तीन तलाक पर इस मंत्री का आया बड़ा बयान, कहा- 'कुरान की चलेगी कानून की नहीं'

नई दिल्ली। गुरुवार को तीन तलाक को अपराध मानने वाले अध्यादेश को मंजूरी दे दी गई है। कई लोग इस अध्यादेश का स्वागत कर रहे हैं, तो वहीं अब इस पर विरोध भी होने शुरू हो गए हैं। पश्चिम बंगाल सरकार के राज्यमंत्री सिद्दिकुल्ला चौधरी ने इस अध्यादेश का विरोध किया है। उन्होंने साफ कहा कि मुस्लिम समुदाय में कुरान की चलेगी, कानून की नहीं।

कुरान है सर्वोपरि, कानून या संविधान हीं- राज्यमंत्री

उन्होंने कहा कि कुरान शरीफ ही सर्वोपरि है और ये उससे टकराने वाले किसी भी संवैधानिक प्रावधान और कानून से ऊपर है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए हमारी पवित्र किताब, कुरान शरीफ सर्वोपरि है और कोई संवैधानिक प्रावधान और कानून कुरान से मेल नहीं खाता है, तो हमारे धर्मग्रंथ की बात ही मानी जाएगी न कि कानून और संविधान की। राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा धर्म का कार्ड खेलकर संविधान से खेल रही है। इस अध्यादेश का मुस्लिमों पर कोई असर नहीं होने वाला है। कोई भी इस कानून को नहीं मानेगा लेकिन धर्म और हमारी पवित्र कुरान को जरूर मानेगा। राज्य मंत्री यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि भाजपा चाहें जो भी पैंतरे आजमा ले, वे हिंदुओं और मुस्लिमों को प्रभावित करने में कामयाब नहीं होंगे। 2019 में उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। ये अध्यादेश सिर्फ हिंदू वोटों को जीतने का तरीका भर है, जो कामयाब नहीं होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में हिन्दू और मुस्लिम दोनों ही भाजपा को उखाड़ फेंकेगी।


चौधरी ने कहा ने यहां तक कहा कि देश में हर रोज, महिलाओं और लड़कियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। हर रोज महिलाओं को जलाया जा रहा है और क्रूरता हो रही है। केंद्र सरकार इस पर क्या कर रही है? वे इस बारे में कुछ नहीं कर रहे हैं। लेकिन, सस्ती वोट बैंक की राजनीति करने के लिए वे मुस्लिमों की भावनाओं को आहत कर रहे हैं। राज्यमंत्री के इस बयान के बाद कई मुस्लिम संगठनों ने इस अध्यादेश का विरोध करने का फैसला किया है।

Published on:
21 Sept 2018 07:50 pm
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत