विविध भारत

बिहार: जहरीली शराब से 21 लोगों की मौतों के मामले में 14 को उम्रकैद

भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ गांव में सात दिसंबर, 2012 को जहरीली शराब पीने से 21 लोगों की मौत हो गई थी।
2 min read
 illegal liquor
अवैध शराब

आरा: बिहार के भोजपुर जिले में जहरीली शराब पीने से 21 लोगों की मौत के मामले में बिहार की एक अदालत ने शनिवार को 15 दोषियों में से 14 को आजीवन कारावास और एक को दो साल की सजा सुनाई। अदालत ने इन सभी आरोपियों को 24 जुलाई की सुनवाई के बाद दोषी पाया था। आरा व्यवहार न्यायालय के प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आऱ सी़ द्विवेदी ने सजा के बिंदु पर सुनवाई करते हुए विभिन्न धाराओं के तहत 14 लोगों को आजीवन कारावास तथा 25-25 हजार रुपये का आर्थिक दंड सुनाया।

एक आरोपी को 2 साल की सजा

अदालत ने इन 15 आरोपियों में से 14 को एससी/एसटी एक्ट के तहत आजीवन कारावास, धारा 304 के तहत गैरइरादतन हत्या मामले में 10-10 साल की कैद और धारा 328 के तहत पांच वर्ष कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने स्पष्ट कहा कि सभी सजाएं एक साथ चलेंगी। एक आरोपी को दो वर्ष कैद की सजा और 2000 रुपये का जुर्माना सुनाया गया है।

2012 को जहरीली शराब पीने से 21 लोगों की मौत

भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ गांव में सात दिसंबर, 2012 को जहरीली शराब पीने से 21 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में पांच महिलाएं भी थीं। इस मामले में नवादा थाने में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने चार फरवरी, 2013 को 15 आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया। उसके बाद मामले की सुनवाई के क्रम में कुल 69 गवाहों के बयान लिए गए। इस मामले में कोर्ट ने आरोपियों की संपत्ति जब्त करने के आदेश दिए थे। जिसके बाद कई आरोपियों की संपत्ति भी जब्त की गई है।

फैसला सुनने के बाद परिजनों में छाई रही उदासी

6 साल बाद कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए 14 कैदियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट के फैसले के बाद कैदियों के परिजन बेहद निराश दिखे। कोर्ट रूम के बाहर कैदी के परिजनों के चेहरों पर उदासी छाई रही है।

Published on:
28 Jul 2018 08:38 pm
Also Read
View All
Bear Attack in Surguja: जंगल में खुखड़ी लेने गए ग्रामीण को भालू ने नोंच डाला, रायपुर ले जाते समय मौत, दूसरा घायल

Girl Commits Suicide: सीजीपीएसी की तैयारी करने अंबिकापुर आई युवती ने किया सुसाइड, दूसरी छात्रा ने मकान मालिक को बताया

Surguja Hostel News: हॉस्टल की छात्राओं से रात में मसाज कराने वाली गार्ड की हुई छुट्टी, धुलवाती थी वर्दी, देती थी धमकी

Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार