
10 साल की बच्ची ने कर डाला ऐसा कांड, अच्छे-अच्छे अपराधियों के भी छूट जाएंगे पसीने
नई दिल्ली। आपने अपराध की दुनिया ऐसे कई शख्सियत के बारे में जानते होंगे जिनका नाम सुनते ही मन में एक अजीब-सा डर बैठ जाता है। हालांकि अपराध की दुनिया में नाम बनाने के लिए काफी समय लग जाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे इंसान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने महज़ 10 साल की उम्र में ही अच्छे-अच्छों के होश उड़ा दिए हैं। इससे भी ज़्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि अपराध की दुनिया में उतरा ये शख्स कोई लड़का नहीं बल्कि एक लड़की है। पूरा मामला बिहार के जहानाबाद का है, जहां दस साल की एक लड़की ने दिन-दहाड़े एक दुकान के गल्ले की सफाई कर दी।
शातिर लड़की की इस करतूत को वहां मौजूद कोई भी शख्स नहीं देख पाया। लेकिन लड़की का सारा शातिराना खेल वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। बच्ची ने जहानाबाद स्थित राजा बाजार के सांई ट्रेडर्स नाम की दुकान पर धावा बोला। लड़की ने दुकान के गल्ले सौ-दो सौ नहीं बल्कि पूरे पचास हज़ार रुपये साफ कर दिए। पूरे मामले का पता उस वक्त चला जब दुकानदार ने अपना गल्ला चेक किया। गल्ले से पचास हज़ार रुपये चोरी होने के बाद दुकानदार ने सीधे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज में दुकानदार ने देखा कि एक दस साल की बच्ची ने उनके पचास हज़ार रुपयों पर हाथ साफ किया है।
सीसीटीवी में दिखा कि बच्ची ने पैसे चुराकर अपनी फ्रॉक में छिपा लिया, जिसके बाद उसके साथ आई एक महिला ने उसे गोद में उठाया और वहां से फरार हो गई। लड़की के साथ आई महिला उसकी मां बताई जा रही है। दुकानदार ने बताया कि वारदात के समय दुकान का स्टाफ लंच कर रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस के हाथ किसी भी प्रकार की कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी है।
Published on:
23 Jul 2018 04:49 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
