विविध भारत

Lockdown 3.0: बेंगलुरु में क्वारंटाइन का विरोध कर रहे थे 19 यात्री, रेलवे ने दिल्ली वापस भेजा

दिल्ली से 543 यात्रियों को लेकर बेंगलुरु पहुंची थी स्पेशल ट्रेन यात्रियों के एक ग्रुप ने किया था क्वारंटाइन का विरोध रेलवे, पुलिस प्रशासन ने मिलकर 19 यात्रियों को दिल्ली लौटाया
2 min read
railway.jpg

कोरोना संकट के कारण देश के कई राज्यों में दूसरे राज्यों को लोग फंसे हुए हैं। अब लॉकडाउन के तीसरे चरण में लोगों को घर वापसी की छूट दी गई है। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर कुछ स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। मजदूरों की घर वापसी के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनें भी चलाई गई हैं। दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों के लिए अलग-अलग राज्यों ने उन्हें क्वारंटाइन करने के नियम बनाए हैं। उधर, रेलवे ने बेंगलुरु से 19 यात्रियों को दिल्ली वापस भेजा है।

543 यात्रियों को लेकर चली थी ट्रेन

जानकारी के अनुसार- यह सभी यात्री क्वारंटाइन किए जाने का विरोध कर रहे थे। रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि- गुरुवार सुबह दिल्ली-केएसआर बेंगलुरु ट्रेनें 543 यात्रियों को लेकर बेंगलुरु पहुंची थीं। यह सभी यात्री ब्रुहट बेंगलुरु महानगर पालिके (Bruhat Bengaluru Mahanagara Palike) के रहने वाले थे। इन 543 यात्रियों में से 20 यात्री अलग-अलग राज्यों के थे।

140 यात्रियों ने किया था क्वारंटाइन का विरोध

बयान के अनुसार- नई दिल्ली से बेंगलुरु के लिए विशेष ट्रेन गुरुवार सुबह केएसआर बेंगलुरु सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। यहां पहुंचे यात्रियों में से लगभग 140 यात्रियों वाले एक ग्रुप ने क्वारंटाइन होने से मना कर दिया। इसके बाद राज्य सरकार, पुलिस और रेलवे में हुई चर्चा के बाद उनमें से 19 यात्रियों को वापस दिल्ली भेज दिया गया।

सरकार ने चलाई हैं स्पेशल ट्रेनें

गौर हो, कोरोना लॉकडाउन के दौरान देश ही नहीं, विदेशों में भी बड़ी संख्या में भारतीय फंसे हुए हैं। दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए सरकार ने स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। वहीं विदेशों से वंदे भारत मिशन के तहत भारतीयों को स्वदेश लाया जा रहा है। इसके पहले चरण के तहत कई हजार भारतीयों को लाया जा चुका है। अब कल से इसका दूसरा चरण शुरू हो रहा है। इसके तहत 30 हजार भारतीयों को लाए जाने की योजना है।

Updated on:
15 May 2020 05:58 pm
Published on:
15 May 2020 05:54 pm
Also Read
View All
Balrampur News: चनान नदी के जर्जर पुल पर जोखिम में जान, 2 फीट तक जमा पानी के बीच रेलिंग पर चढक़र स्कूली बच्चे हुए पार

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ महिला BDC ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, बोलीं- मुझे बदनाम कर रही, See Video

Ambikapur News: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा! पुलिया से 20 फीट नीचे गिरा श्रद्धालु, पत्थर से टकराकर मौत

Ambikapur Central Jail में बंद महिला बंदी की मौत, जेल अधीक्षक बोले- मृतका के 2 पते, लेकिन नहीं हो पा रहा संपर्क

Ambikapur News: मेडिकल कॉलेज अस्पताल से घर लौट रही 16 वर्षीय छात्रा की मौत, परिजन बोले- डॉक्टरों ने दी थी मौखिक छुट्टी