विविध भारत

केजरीवाल सरकार के फैसले को 2 साल के बच्चे ने दी चुनौती, हाईकोर्ट में दायर की याचिका

Writ Against Kejriwal Govt Decision : बिना लक्षण वाले कोरोना मरीजों टेस्टिंग पर दिल्ली सरकार की ओर से रोक लगाए जाने से नाराज है बच्चा मंगलवार यानि आज कोर्ट ने इस केस को सुनवाई के लिए लिस्ट किया है

less than 1 minute read
Jun 09, 2020
Writ Against Kejriwal Govt Decision

नई दिल्ली। केजरीवाल सरकार (Kejriwal Government) भले ही दिल्ली के लोगों को राहत देने के लिए तमाम कोशिशें किए जाने का दावा कर रही हो, लेकिन उनके इस फैसले से दो साल का एक बच्चा (2 Years Toddler) बिल्कुल सहमत नहीं है। तभी उसने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उसने अपने पिता के जरिए याचिका दायर (File Writ Petition) की है। बच्चे ने दिल्ली सरकार की ओर से पाबंदियों पर ढील दिए जाने और बिना लक्षण वाले कोरोना मरीजों (Corona Infected) का इलाज न किए जाने से बच्चों के स्वास्थ को होने वाले खतरे को लेकर सवाल उठाया है।

दो साल के बच्चे ने याचिका में कहा कि दिल्ली में बिना लक्षण वाले लोगों की टेस्टिंग पर रोक से हालात बिगड़ गये हैं. इसके अलावा बेड और वेंटिलेटर्स जैसी सुविधाओं की कमी ने भी स्थिति चिंताजनक बना दी है। याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है जिसकी सुनवाई आज हो सकती है। याचिकाकर्ता एवं उसके वकील के अनुसार बिना लक्षण वाले लोगों की टेस्टिंग पर रोक लगाना ICMR की गाइडलाइंस के खिलाफ है। उनका आरोप है कि सरकार दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या कम दिखाना चाहती है जिस वजह से प्राइवेट टेस्टिंग बंद की है।

बच्चें ने याचिका (Writ Petition) में कहा है कि वह एक संयुक्त परिवार (Joint Family) में रहता है। अनलॉक 1.0 के तहत दफ्तरों, दुकानों समेत दूसरी चीजों को खोल दिया गया है। इससे उसके परिवार के सदस्य भी काम पर जाएंगे। इससे उसे और आस-पास के बच्चों के स्वास्थ पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए सरकार को अपने फैसले पर दोबारा गौर करना चाहिए।

Published on:
09 Jun 2020 11:14 am
Also Read
View All
Huge fire investigation: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी आग की जांच शुरु, फोरेंसिक एक्सपर्ट ने जब्त किए अवशेष

Hot sunday: रविवार रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन, अंबिकापुर का पारा पहुंचा 41.5 डिग्री, बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के भी आसार

Huge fire in Ambikapur: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग से जला पड़ोसी का घर, 2 व्यवसायियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Man climbed on tower: कोर्ट का फैसला सुनते ही 2 बच्चों को किया पत्नी के हवाले, फिर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया युवक, जानिए वजह

Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर