नई दिल्ली। लॉकडाउन (Lockdown) के चलते पिछले दो महीनों से स्कूल-कॉलेज बंद हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई काफी डिस्टर्ब हो रही है। वैसे ऑनलाइन क्लासेस चलाई जा रही हैं, लेकिन ये नाकाफी है। ऐसे में स्कूलों को दोबारा खोले जाने पर विचार-विमर्श के लिए सोमवार को मानव संसाधन विकास मंत्रालय (HRD Ministry) की ओर से एक बैठक आयोजित की थी। जिसमें राज्य सरकारों से भी सुझाव मांगा गया। मंत्रालय ने संकेत दिए है कि स्कूलों के खोलने को लेकर कोई भी फैसला 15 जुलाई के बाद ही लिया जाएगा। वहीं राज्यों ने स्कूलों के खोलने (Schools Open) की योजना को अगले दो महीने तक और स्थगित रखने का सुझाव दिया है। क्योंकि करीब 70 प्रतिशत स्कूल क्वारेंटीन सेंटर में तब्दील हो चुके हैं।