आज ही के दिन देश की आर्थिक नगरी दुश्मन की गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज रही थी।
नई दिल्ली। देश को हिला देने वाले मुंबई हमले की आज दसवीं बरसी है। 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान के आतंकी नापाक मंसूबों के साथ मुंबई पर हमला बोले थे। जिसमें 166 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ गई थी। इस हमले में जिन लोगों ने अपनों को खोया आज उन्हें याद कर उनकी आंखें नम हो रही हैं। उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। वहीं इस आतंकी हमले के बारे में नेता से लेकर सेलेब्रेटी भी सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं।
राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि
26/11 हमले को याद करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति कोविन्द ने ट्विटर पर लिखा, " आज से दस वर्ष पहले मुंबई में हुए आतंकी हमलों से संतप्त व्यक्तियों और परिवारों को हम याद करते हैं। अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिस और सुरक्षा कर्मियों को हमारा नमन। न्याय को सुनिश्चित करने और आतंकवाद को परास्त करने के लिए भारत पूर्णतया प्रतिबद्ध है "।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हमले में मारे गए लोगों को नमन किया। पीएम ने लिखा, " 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों में अपनी जान गंवा चुके लोगों को श्रद्धांजलि। शोकग्रस्त परिवारों के साथ हमारी एकजुटता। एक आभारी राष्ट्र हमारे बहादुर पुलिस और सुरक्षा बलों के सामने झुकता है जो मुंबई हमले के दौरान आतंकवादियों से बहादुरी से लड़े"।
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी मुंबई हमले का स्मरण करते हुए ट्वीट किया।
मुंबई हमले में शहीद हुए लोगों को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्यपाल सी विद्यासागर राव ने श्रद्धांजलि दी।
कांग्रेस नेता नवीन जिंदल ने भी मुंबई हमले के बारे में लिखा
विदेश में रहने वाले लोग भी मुंबई हमले को याद कर रहे हैं। एक अमरीकी नागरिक ने अपने पिता को याद करते हुए ट्वीट किया।@Ashleycooper69 नाम के यूजर्स ने लिखा मुंबई हमले में मैंने अपने पिता को खो दिया। वह भारत को बहुत प्यार करते थे। अमरीका ने भी मुंबई हमले को याद किया है।
अमरीका ने 26/11 मुंबई हमले के आरोपियों के बारे में कोई भी जानकारी देने पर 5 मिलियन डॉलर के इनाम की घोषणा की है। साथ ही अमरीका ने यह भी कहा है कि वह पाकिस्तान पर इस मामले में सख्त कार्रवाई करने के लिए दवाब डालेगा। अमरीकी विदेश मंत्री माइकल आर पोम्पियो ने रविवार को मुंबई के आतंकवादी हमले की 10 वीं वर्षगांठ पर भारत के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की और घोषणा की कि वाशिंगटन इस हमले में कोई भी सुराग देने वाले को पांच लाख अमरीकी डॉलर का इनाम देगा।