27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भुज और बरौनी के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होगी, सप्ताह में 3 दिन चलेगी

पश्चिम रेलवे जल्द ही इसके नियमित संचालन की तिथि घोषित करेगा। भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 19427) सोमवार, बुधवार और शनिवार को भुज से शाम 5:30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सुबह 4:05 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में, बरौनी-भुज अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 19428) मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को बरौनी से रात 11:55 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन दोपहर 1:15 बजे भुज पहुंचेगी।
less than 1 minute read
Google source verification
New Amrit Bharat Express to Run Between Bhuj and Barauni; Service to Operate Three Days a Week

अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन

अहमदाबाद. भारतीय रेल ने गुजरात के भुज और बिहार के बरौनी के बीच सप्ताह में तीन बार चलने वाली नई अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू करने की मंजूरी दे दी है। यह रेल सेवा सप्ताह में 3 दिन चलेगी।
अहमदाबाद के मण्डल रेल प्रबंधक वेद प्रकाश ने बताया कि यह नई रेल सेवा 2,532 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के महत्वपूर्ण स्थलों को जोड़ेगी।

जल्द घोषित होगी तारीख

पश्चिम रेलवे जल्द ही इसके नियमित संचालन की तिथि घोषित करेगा। भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 19427) सोमवार, बुधवार और शनिवार को भुज से शाम 5:30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सुबह 4:05 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में, बरौनी-भुज अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 19428) मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को बरौनी से रात 11:55 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन दोपहर 1:15 बजे भुज पहुंचेगी।

प्रमुख स्टेशनों को जोड़ा जाएगा

नई ट्रेन सेवा के मार्ग में कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर वाणिज्यिक ठहराव होगा। इनमें सामखियाली, अहमदाबाद, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, हाथरस, बरेली, इज्जतनगर, पीलीभीत, लखीमपुर, गोंडा, गोरखपुर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर शामिल हैं।
नई ट्रेन सेवा देश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों के बीच रेल यात्रा का एक अतिरिक्त विकल्प प्रदान करेगी और गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए कनेक्टिविटी में सुधार करेगी।

ये होंगी सुविधाएं

ये नॉन-एसी स्लीपर और जनरल क्लास वाली ट्रेन है। इसमें आधुनिक कोच, एलईडी लाइटिंग, बायो-वैक्यूम टॉयलेट, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट और दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं शामिल हैं। यह ट्रेन प्रवासी मजदूरों, छात्रों और मध्यम वर्ग के लिए वरदान साबित हो सकती है।