विविध भारत

खूंखार 35 आतंकी घाटी में मचा सकते हैं तबाही, घुसपैठ रोकने के लिए अलर्ट सेना

इंटेलिजेंस एसेंसी ने घुसपैठ की जानकारी केंद्र सरकार को दी, कई आतंकी संगठन एक साथ कर सकते हैं हमला।

2 min read
Jun 16, 2018
खूंखार 35 आतंकी घाटी में मचा सकते हैं तबाही,घूसपैठ रोकने के लिए अलर्ट हुई सेना

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में आतंकी दहशत का माहौल कायम रखने के लिए लगातार घुसपैठ की कोशिशें कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एलओसी से 35 आतंकी घुसपैठ कर वारदात करने की फिराक में हैं। इंटेलिजेंस एसेंसी को इसकी जानकारी मिली है। गौरतलब है कि रमजान के दौरान केंद्र सरकार की तरफ से जम्मू-कश्मीर में नीको (नॉन इनिशिएशन ऑफ कॉम्बेट ऑपरेशन) लागू किया गया था। आतंकियों ने इसका फायदा उठाते हुए कई बार घुसपैठ की कोशिशें की हैं। इस दौरान हुईं वारदातों की रिपोर्ट सरकार को सौंपी गई हैै। इस रिपोर्ट के आधार सरकार को इंटेलिजेंस ने खतरनाक इनपुट दिए हैं। इस इनपुट में आतंकी किसी भी हद तक जाकार कत्लेआम मचा सकते हैं।

चार अलग समूह में करेंगे घुसपैठ

ये भी पढ़ें

अपनी टीम के हीरो थे शहीद जवान औरंगजेब, कई खूंखार आतंकियों को उतारा था मौत के घाट

इंटेलिजेंस एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, आतंकी चार अलग-अलग समूह में एलओसी से घुसपैठ की तैयारी में हैं। लश्कर-ए-तैयबा के 18 आंतकी कश्मीर के कुपवाड़ा के मच्छेल सेक्टर से घुसपैठ कर सकते हैं। नौगाम सेक्टर से घुसपैठ करने के फिराक में लश्कर ए तैयबा के आठ आंतकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, पुंछ सेक्टर से छह आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर सकते हैं। इंटेलिजेंस एजेंसी को जानकारी मिली है कि अगर यह आतंकी घुसने में असफल रहे तो यह विस्फोटक लगाकर हमला कर सकते हैं। पुंछ के ही बीजी सेक्टर से तीन आतंकी घुसपैठ की कोशिश में हैं।

हथियार छीनने की हो सकती है कोशिश

आतंकी बिना हथियार के भी एलओसी से घुसपैठ कर सकते हैं। यह स्थानीय नागरिकों की मदद से पहले घाटी में प्रवेश करेंगे। इसके बाद यह सुरक्षा बलों के हथियार छीनकर भी आतंकी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अनंतनाग में बस स्टैंड के पास आंतकी सुरक्षा बलों से हथियार छीनने की कोशिश कर सकते हैं। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने रमजान के दौरान सेना को सिर्फ जरूरत पर ही कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसका फायदा उठाकर आतंकियों ने सेना को काफी नुकसान पहुंचाया। इस दौरान सेना के कई जवान शहीद हो गए।

ये भी पढ़ें

‘कश्मीर की आवाज’ थे शुजात बुखारी, पहले भी मिली थीं धमकियां
Published on:
16 Jun 2018 08:31 am
Also Read
View All