विविध भारत

दिल्ली में 24 घंटे में 5475 मामले सामने आए, 91 लोगों की मौत

Highlights 80 प्रतिशत आईसीयू बेड कोरोना मरीजों के लिए रिजर्व रखने का आदेश दिया गया है। बुधवार को कोरोना से 99 मरीजों की मौत हो चुकी है।
less than 1 minute read
coronavirus in Delhi
दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़े।

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। यहां पर लापरवाही लोगों पर बहुत भारी पड़ सकती है। महामारी जिस रफ्तार से दिल्ली को अपनी गिरफ्त में ले रही है, वह डराने वाली है। इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट भी बार-बार चिंता जता चुका है। यहां पर गुरुवार को 24 घंटे में 5475 मामले सामने आए हैं। वहीं 91 लोगों की एक दिन में मौत हो गई।

आंकड़े खतरनाक: हाई कोर्ट

दिल्ली के 33 प्राइवेट अस्पतालों में 80 प्रतिशत आईसीयू बेड कोरोना मरीजों के लिए रिजर्व रखने का आदेश दिया गया है। राज्य सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली एक याचिका पर सुनवाई पर हाईकोर्ट ने कहा कि दिल्ली में आंकड़े बेहत खतरनाक स्तर पर हैं।

जस्टिस नवीन चावला ने आगे की सुनवाई के लिए मामले को 9 दिसंबर के लिए सूचीबद्ध कर लिया है। उन्होंने कहा, 'हमें पता है, फिलहाल आंकड़े खतरनाक हैं।' सरकारी डेटा के अनुसार दिल्ली में बुधवार को कोरोना से 99 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Updated on:
26 Nov 2020 08:38 pm
Published on:
26 Nov 2020 08:30 pm
Also Read
View All
Bear Attack in Surguja: जंगल में खुखड़ी लेने गए ग्रामीण को भालू ने नोंच डाला, रायपुर ले जाते समय मौत, दूसरा घायल

Girl Commits Suicide: सीजीपीएसी की तैयारी करने अंबिकापुर आई युवती ने किया सुसाइड, दूसरी छात्रा ने मकान मालिक को बताया

Surguja Hostel News: हॉस्टल की छात्राओं से रात में मसाज कराने वाली गार्ड की हुई छुट्टी, धुलवाती थी वर्दी, देती थी धमकी

Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार