विविध भारत

पुरुषों को 56 और महिलाओं को 65 प्रतिशत डायबिटीज का खतरा, इनमें आधे से ज्यादा 20 साल से अधिक उम्र के लोग

Highlights. - महानगरों में गुणवत्तापूर्ण आहार का अभाव है तथा शारीरिक गतिविधि में कमी होने से मधुमेह बढ़ रहा है - डायेबेटोलॉजिया’ जनरल में प्रकाशित स्टडी में यह दावा किया गया है - अध्ययन में महानगरों में रहने वाले विभिन्न आयु वर्ग या बॉडी मास इंडेक्स के लोगों को शामिल किया गया  

less than 1 minute read
Feb 15, 2021

नई दिल्ली.

देश में 20 साल आयु वर्ग के लोगों में से आधे से अधिक पुरूष एवं दो तिहाई महिलाओं को जीवन में डायबिटीज (मधुमेह) की बीमारी हो सकती है। इनमें से ज्यादातर को टाइप टू का मधुमेह होने की आशंका है। हाल ही 'डायेबेटोलॉजिया’ जनरल में प्रकाशित स्टडी में यह दावा किया गया है। अध्ययन में महानगरों में रहने वाले विभिन्न आयु वर्ग या बॉडी मास इंडेक्स के लोगों को शामिल किया है।

देश में 7.7 करोड़ व्यस्क पीडि़त

वैज्ञानिकों के अनुसार, देश में करीब 7.7 करोड़ वयस्क मधुमेह से पीडि़त हैं। 2045 तक इस संख्या के दोगुना होने की आशंका है। तब तक 13.4 करोड़ लोग मधुमेह से पीडि़त हो सकते हैं। देश में शहरीकरण तेजी से हो रहा है। गुणवत्तापूर्ण आहार का अभाव है तथा शारीरिक गतिविधि में कमी होने से मधुमेह बढ़ रहा है।

महिलाओं को खतरा अधिक

अध्ययन सेंटर फॉर काडिज़्योमेटाबोलिक रिस्क रिडशन इन साउथ एशिया के आंकड़ों (2010-2018) पर आधारित है । इस के आधार पर कहा गया है कि 20 साल के ऐसे पुरूष एवं महिलाएं जिन्हें आज मधुमेह नहीं है, उनमें जीवन काल में यह बीमारी होने का खतरा क्रमश: 56 एवं 65 प्रतिशत है। अध्ययन में कहा गया है कि पूरे जीवन में आम तौर पर महिलाओं के मधुमेह का खतरा अधिक रहता है।

मोटे लोगों में आशंका और ज्यादा

अध्ययन के अनुसार ऐसे लोग, जिनकी उम्र 60 साल है और मधुमेह नहीं है, उनमें से 38 फीसदी महिलाओं एवं 28 फीसदी पुरुषों में मधुमेह का खतरा रहेगा। 20 साल वाले मोटे लोगों में महिलाओं में मधुमेह का खतरा 86 एवं पुरुषों में 87 प्रतिशत है।

Published on:
15 Feb 2021 08:15 am
Also Read
View All
Sushasan Tihar: Video: सरगुजा के बतौली में उतरा सीएम का हेलीकॉप्टर, जन चौपाल में सुनीं लोगों की समस्याएं, कही ये बातें…

Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित