विविध भारत

J-K: भारतीय सेना ने लिया जवानों की शहादत का बदला, 8 पाकिस्तानी सैनिकों को किया ढेर

Pakistan ने शुक्रवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है LOC पर गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल का एक जवान शहीद
2 min read
kl.png

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर ( Jammu-Kashmir ) से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पाकिस्तान ने शुक्रवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन ( ceasefire violation by Pakistan ) किया है। सीमा पर पाक सेना ( Pak Army ) की ओर से की गई गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल ( BSF ) का एक जवान शहीद हो गया है। वहीं, भारतीय सेना ( Indian Army ) ने अपने जवानों की शहादत का बदला लेते हुए आठ पाक सैनिकों को मार गिराया है। आपको बता दें कि पाक सेना ने उत्तरी कश्मीर के बारामुला में LoC से सटे तीन सेक्टरों में संघर्ष विराम का उल्लंघन ( ceasefire violation in Loc ) किया। गोलीबारी में शहीद राकेश डोवाल BSF में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। राकेश उत्तराखंड के ऋषिकेश के गंगा नगर के रहने वाले थे।

वहीं, गोलीबारी में एक अन्य जवान भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जवान के कंधे और चेहरे पर गोली लगी है। हॉस्पिटल में भर्ती कराए जाने के बाद जवान की हालत स्थिर बताई जा रही है। एक बुरी खबर यह भी है कि पाक की ओर से की गई इस गोलीबारी में चार स्थानीय नागरिकों की भी मौत हो गई है। पाक सेना ने गोलीबारी के साथ मोर्टार भी दागे थे। भारतीय सेना की ओर से बताया कि पाकिस्तान ने बारामूला के हाजीपीर इलाके में गोलीबारी की। पाक सेना ने इसके साथ ही तंगधार सेक्टर और गुरेज सेक्टर में सीजफायर तोड़ा। सेना ने पाकिस्तान की ओर से हो रही गोलीबारी को ध्यान में रखते हुए सीमा से सटे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा है।

इससे पहले भारतीय सेना ने शुक्रवार को केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के साथ-साथ उरी तक कई क्षेत्रों में संघर्ष विराम उल्लंघन किया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। भारतीय सैनिकों ने एलओसी के पास आगे की चौकियों (फॉरवर्ड पोस्ट) पर संदिग्ध गतिविधि देखी और सीमा पर मुस्तैद जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। सेना का कहना है कि इसके साथ ही एलओसी पर केरन सेक्टर में मोर्टार और अन्य हथियारों से गोलीबारी करते हुए पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम उल्लंघन भी किया गया।

सेना ने कहा कि प्रतिक्रिया का जवाब दिया जा रहा है। संघर्ष विराम उल्लंघन केरन से उरी सेक्टरों तक बड़े क्षेत्रों में फैला है। एक सप्ताह के भीतर घुसपैठ की यह दूसरी कोशिश थी। सात/आठ नवंबर को माछिल सेक्टर में पहले घुसपैठ की असफल कोशिश को नाकाम कर दिया गया था, जिस दौरान तीन आतंकवादियों को ढेर किया गया था। सेना ने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवादियों की घुसपैठ के लिए पाकिस्तान द्वारा किए गए सभी प्रयासों को विफल करने के लिए सेना अच्छी तरह से तैयार है।

Updated on:
13 Nov 2020 05:17 pm
Published on:
13 Nov 2020 05:06 pm
Also Read
View All