विविध भारत

24 जून से बिहार की एक दर्जन ट्रेनें कैंसिल, कई का रूट बदला, ये है पूरी लिस्‍ट

24 जून से 25 जुलाई तक करीब पूरे एक महीने तक बिहार या बिहार से होकर गुजरने वाली एक दर्जन ट्रेन रद्द रहेगी।
2 min read
• •
Updated: 4 Jun 2018, 10:29 PM IST
train cancel
24 जून से बिहार की एक दर्जन ट्रेनें कैंसिल, कई का रूट बदला, ये है पूरी लिस्‍ट

भागलपुर : 24 जून से 25 जुलाई तक करीब पूरे एक महीने तक बिहार या बिहार से होकर गुजरने वाली एक दर्जन ट्रेन रद्द रहेगी। इसके अलावा कई ट्रनों का मार्ग बदल जाएगा। मंत्रालय ने इसकी वजह बिहार के जमालपुर में बन रहे रूट रिले इंटरलॉकिंग (आरआरआइ) को बताया है। इस वजह से भागलपुर-किऊल सेक्शन पर चलने वाली एक दर्जन ट्रेनें रद्द रहेंगी तो अप एंड डाउन रूट में आधा दर्जन ट्रेनों का रास्‍ता बदल जाएगा। इसमें कई प्रमुख गाड़ियां भी शामिल हैं। जैसे- हावड़ा-गया एक्सप्रेस, जनसेवा, ब्रह्मपुत्र मेल, अपर इंडिया एक्सप्रेस सहित कई गाड़ियां मार्ग बदल कर चलेंगी। इस वजह से भागलपुर, मुंगेर और लखीसराय जिले के यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

दो फेज में चलेगा काम
आरआरआइ का काम दो फेज में चलेगा। बता दें कि मालदा मंडल का पहला आरआरआइ जमालपुर में बन रहा है। इसके बनने के बाद रेलवे ट्रैक ऑटोमेटिक बदल जाएगा। आरआरआइ के काम से पहले जमालपुर में प्री-इंटरलॉकिंग, नन इंटरलॉकिंग का काम बड़े पैमाने पर युद्धस्‍तर पर किया जाएगा। इसलिए इस रूट पर मेगा ब्लॉक लिया गया है।

पूरे महीने बंद रहेंगी ये ट्रेनें
मेगा ब्लॉक के कारण रामपुरहाट-गया सवारी गाड़ी, किऊल-जमालपुर-सहरसा-भागलपुर की ट्रेनें रद रहेगी। ट्रेन संख्या 53408/53404, 73430/29, 53498/97, 53616/15, 05522/05521 ट्रेन 24 जून से 25 जुलाई तक रद्द रहेंगी। इसके अलावा दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी सात दिन और बांका इंटरसिटी सात दिन रद्द रहेगी। विक्रमशिला एक्सप्रेस एक दिन आनंद विहार से नहीं चलेगी। अंग एक्सप्रेस, सूरत और एलटीटी एक्सप्रेस को भी एक से दो दिन कैंसिल किया गया है तथा 73427/28/21/22/25/26 किऊल-जमालपुर सवारी गाड़ी 24 जून से दशरथपुर तक ही आएगी और जाएगी।

इन ट्रेनों का बदल जाएगा मार्ग
जब इस रूट पर काम चलेंगी, बहुत सारी ट्रेनें झाझा-आसनसोल होकर चलेंगी। 13023 गया-हावड़ा एक्सप्रेस अप और डाउन, 13119/20 सियालदह-आनंद बिहार एक्सप्रेस, 13133/34 अपर इंडिया एक्सप्रेस, राजगीर-हावड़ा सवारी गाड़ी, जयनगर-हावड़ा सवारी गाड़ी ट्रेन भागलपुर-जमालपुर न होकर किऊल-झाझा-आसनसोल तक 24 जून से 25 जुलाई तक जाएगी। इसके अलावा 4055/56 ब्रह्मपुत्र मेल, 15648/47 एक्सप्रेस 24 जून से 24 जुलाई तक भागलपुर-जमालपुर-किऊल होकर नहीं जाएगी। सभी ट्रेनें कटिहार-बरौनी होकर चलेंगी।

Published on:
Also Read
View All
डाकोर मंदिर में वीआइपी कल्चर के विरोध में ट्रस्टी का घेराव

गुजरात का सोलर विलेज बना खेड़ा जिले का सुकी गांव, 78 घरों में लगे सोलर पैनल, बिजली बिल हुआ शून्य

अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के ऊपर से गुजरेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, रेल राज्यमंत्री वी. सोमन्ना ने अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों एवं निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन का किया निरीक्षण

Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को चौथे दिन भी नहीं किया जा सका ट्रैंकुलाइज, मायूस होकर लौटी टीम

Ambikapur News: नाबालिग बेटी ने मां से कहा- मैं मंदिर जा रही हूं, कुछ देर बाद ही सहेली का आया फोन, सुनकर मच गया हडक़ंप, चली गई जान