मिर्ज़ापुर. जब आप रेलवे के टिकट खिड़की पर बैठे शख्स से टिकट ले रहे हो तो हो सकता है कि वह रेलवे का कर्मचारी न हो। जबकि वह रेलवे कर्मचारी का प्राइवेट सहायक हो, जिसे कर्मचारी ने अपनी मदत के लिए रखा हो। ऐसा ही एक मामला मिर्जापुर रेलवे स्टेशन का प्रकाश में आया है जहां टिकट खिड़की के पीछे बैठा एक व्यक्ति यात्रियों के टिकट काट रहा है। इस घटनाक्रम का वीडियो इन दिनों सोसल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।