विविध भारत

ममता का भाजपा पर हमला, कहा- एक राजनीतिक दल संविधान का दुरुपयोग कर रहा

Highlights ममता ने संविधान को आकार देने वाले सभी सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा, एक साथ मिलकर अपने संविधान को बचाने की प्रार्थना करें।
less than 1 minute read
mamta banerje
ममता बनर्जी।

नई दिल्ली। पंश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने नाम लिए बगैर भाजपा पर निशाना साधते हुए बुधवार को आरोप लगाया कि एक राजनीतिक दल संविधान का दुरुपयोग कर रहा है और वे सभी से इस देश को बचाने के लिए प्रार्थना करने का आग्रह करती हैं।

1946 के दिन पहली बार संविधान सभा की बैठक का हवाला देते हुए, बनर्जी ने देश के संविधान को आकार देने वाले सभी सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा “1946 में इस दिन, संविधान सभा पहली बार मिली थी। संविधान सभा के सभी सदस्यों को श्रद्धांजलि जिन्होंने भारत के संविधान को आकार दिया। इन दिनों, 'एक' राजनीतिक पार्टी संविधान का दुरुपयोग कर रही है। आइए हम एक साथ मिलकर अपने संविधान को बचाने की प्रार्थना करें। हमारे भारत को बचाओ। ”

इस दिन 1946 में,संविधान सभा नई दिल्ली में पहली बार संविधान भवन में मिली थी, जिसे अब संसद के सेंट्रल हॉल के रूप में जाना जाता है।

Updated on:
09 Dec 2020 05:42 pm
Published on:
09 Dec 2020 05:38 pm