विविध भारत

आरोप: पश्तून नेता खट्टक ने कहा- अफगानिस्तान में तालिबान को ‘औजार’ बना रहा पाक

Highlights. - पाकिस्तान के पूर्व सीनेटर और पश्तून नेता अफरासियाब खट्टक ने यह आरोप लगाया - उन्होंने यह टिप्पणी पिछले सप्ताह तालिबानी कमांडर अब्दुल गनी बरादर की पाकिस्तान यात्रा पर की - सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बरादर ने कहा कि तालिबान का नेतृत्व पाकिस्तान में मौजूद है  

less than 1 minute read
Dec 27, 2020

नई दिल्ली/काबुल.

अफगानिस्तान में अपना वर्चस्व जमाने के लिए पाकिस्तान तालिबान को एक ‘औजार’ के रूप में इस्तेमाल कर रहा है। पाकिस्तान के पूर्व सीनेटर और पश्तून नेता अफरासियाब खट्टक ने यह आरोप लगाया है। उन्होंने यह टिप्पणी पिछले सप्ताह तालिबानी कमांडर अब्दुल गनी बरादर की पाकिस्तान यात्रा पर की।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बरादर ने कहा कि तालिबान का नेतृत्व पाकिस्तान में मौजूद है। इस पर अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया में कहा कि पाकिस्तान में तालिबान नेताओं और उनके लड़ाकों की मौजूदगी ‘अफगानिस्तान की राष्ट्रीय संप्रभुता का उल्लंघन है।

अफगानिस्तान की राजधानी में शनिवार को तीन जगहों पर बम विस्फोट हुए। दो पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई, तीन घायल हो गए। पुलिस के अनुसार काबुल में एक पुलिस वाहन से चिपकाए गए मैगनेट बम विस्फोट से दो पुलिसवाले मारे गए जबकि एक नागरिक घायल हो गया। दक्षिणी काबुल में पुलिस की कार से चिपके ऐसे ही बम के फटने से दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। तीसरा विस्फोट, पूर्वी काबुल में हुआ। दो और भी विस्फोट हुए। हमलों की जि मेदारी अभी तक किसी ने भी नहीं ली है।

गूगल, विकिपीडिया को पाक ने धमकाया

पाकिस्तान ने कथित तौर पर इंटरनेट दिग्गजों गूगल और विकिपीडिया को धमकाया है। पैगंबर मोहम्मद के कैरिकेचर और कुरान की अनाधिकृत प्रतियों जैसे ‘पवित्र कंटेंट’ को हटाने के लिए कहा गया है। रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान टेलीक यूनिकेशन अथॉरिटी ने कहा कि यदि वे ऐसा नहीं करते तो उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Published on:
27 Dec 2020 12:03 pm
Also Read
View All
Surajpur Additional Collector: सूरजपुर अपर कलेक्टर के खिलाफ जांच शुरु, करोड़ों की जमीन सौदे में गड़बड़ी और बेनामी संपत्ति अर्जित करने के आरोप

Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से