विविध भारत

देश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या पहली बार तीन लाख के नीचे

पिछले 24 घंटे में 19,556 नए मामले सामने आए, कुल मामलों की संख्या 1.75 करोड़ के पार कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 96.36 लाख पहुंची और रिकवरी दर बढ़कर 95.65 फीसदी हुई
2 min read
• •
Updated: 22 Dec 2020, 11:32 AM IST
Coronavirus Cases : Chambal11500 Cases In Corona Positive is 124 death
coronavirus in mp : चंबल में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 11500 के पार, ग्वालियर में टूटा अब तक संक्रमितों का रिकॉर्ड

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के नए रूप से विश्व में बढ़ी चिंताओं के बीच भारत में कोविड-19 संक्रमण की रफ्तार धीमी पडऩे का सिलसिला जारी है, जिससे सक्रिय मामले तेजी से घट रहे हैं तथा इनकी संख्या तीन लाख से नीचे आ गई है। महामारी की रफ्तार धीमी पडऩे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि संक्रमण के दैनिक मामले कई महीने बाद 20 हजार से नीचे आ गये हैं और इससे होने वाली मौतों की संख्या भी 500 से नीचे बनी हुई है।

मंत्रालय की ओर से जारी हुए आंकड़ें
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 19,556 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या एक करोड़ 75 हजार से अधिक हो गई है। इस दौरान 30,376 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 96.36 लाख तथा रिकवरी दर बढ़कर 95.65 प्रतिशत हो गई । सक्रिय मामले 11,121 कम होकर 2.92 लाख पर आ गये और इसकी दर 2.90 प्रतिशत रह गयी। इसी अवधि में 301 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,46,111 हो गया है और मृत्यु दर अभी 1.45 फीसदी है।

तीन राज्यों को छोड़कर सभी कम हुए मामले
पिछले 24 घंटों के दौरान ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और असम को छोड़कर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के सक्रिय मामले कम हुए है। ओडिशा में इस दौरान कोरोना के सबसे ज्यादा 51 सक्रिय मामले बढ़े जबकि 309 मरीज स्वस्थ हुए। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 2801 हो गयी, वहीं करीब 3.22 लाख लोग इस संक्रमण से निजात पा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में तीन लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1839 हो गई है।

Updated on:
22 Dec 2020, 11:32 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur News: सीएम का सरगुजा दौरा स्थगित, अर्नब चक्रवात बना रोड़ा! अब वर्चुअल जुड़ेंगे, समाज ने शहर में निकाली रैली

School Holiday: सरगुजा, सूरजपुर और कोरिया जिले के सभी स्कूलों में कल छुट्टी घोषित, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Ambikapur Road: सीएम आने वाले हैं तो रातों रात बना दी सडक़, कांग्रेसी नेता बोले- जला मोबिल डालकर कराया डामरीकरण

Liquor Ban: अब कुंवरपुर में भी होगी शराबबंदी! महिलाओं ने संभाला मोर्चा, कहा- दारू पीने-पिलाने और बनाने वालों पर लगेगा भारी जुर्माना

MCB Medical shops: बिना फार्मासिस्ट बेच रहे थे दवाइयां, अधिकारियों ने मारा छापा, 3 मेडिकल दुकानें कराईं बंद