विविध भारत

Bihar Election 2020: सोनू सूद की बिहार की जनता से अपील, अंगुली से नहीं, दिमाग से करें मतदान

Bihar Assembly Election अभिनेता सोनू सूद ने बिहार की जनता से की खास अपील बोले- अंगुली से नहीं बल्कि दिमाग से करें मतदान अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने भी लोगों की से वोट डालने की अपील
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Oct 2020, 12:39 PM IST
Actor Sonu Sood
अभिनेता सोनू सूद

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव ( bihar assembly election ) में पहले चरण का मतदान जारी है। इस बीच तमाम दिग्गज नेता जनता से वोट डालने की अपील कर रहे हैं। इस बीच लॉकडाउन में जनता के लिए देवदूत बनकर उभरे अभिनेता सोनू सूद ( Sonu Sood ) ने भी बिहार की जनता से खास अपील की है।
अभिनेता सोनू सूद ने कहा है कि लोग अपने वोट का इस्तेमाल जरूर करें, लेकिन अंगुली से नहीं बल्कि दिमाग से वोट डालें।

सोनू सूद ने ट्वीट कर लिखा- जिस दिन हमारे बिहारी भाइयों को घर छोड़ कर दूसरे राज्य नहीं जाना पड़ेगा, जिस दिन दूसरे राज्य के लोग बिहार में काम ढूंढने आएंगे। उस दिन देश की जीत होगी। वोट के लिए बटन अंगुली से नहीं दिमाग से लगाना।

आपको बता दें कि सोनू सूद के अलावा अभिनेत्री और कांग्रेस नेता उर्मिला मातोंडकर ने भी ट्वीट कर बिहार की जनता से मतदान करने की अपील की है।

Published on: