4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar Election 2020: राहुल के ट्वीट की चुनाव आयोग से शिकायत करेगी BJP, जानें क्या है वजह

Bihar Election 2020: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की बढ़ सकती है मुश्किल BJP चुनाव आयोग से करेगी राहुल की शिकायत जनता से ट्वीट के जरिए राहुल गांधी ने की खास अपील
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 28 Oct 2020, 12:00 PM IST

Congress leader Rahul Gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव ( bihar assembly election ) के पहले चरण का मतदान जारी है। इस बीच राजनीतिक दलों की बयानबाजियां भी जारी हैं। रैली और सोशल मीडिया के जरिए राजनेता जनता से अपने पक्ष में वोट डालने की अपील भी कर रहे हैं। लेकिन ऐसी ही एक अपील कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) को महंगी पड़ सकती है। दरअसल राहुल गांधी के ट्वीट के जरिए की गई एक अपील की शिकायत भारतीय जनता पार्टी अब चुनाव आयोग से करने के मूड में है।

नीतीश के मंत्री प्रेम कुमार को वोट डालने पड़ा महंगा, अब दर्ज होगी एफआईआर

दरअसल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने लोगों को मतदान की शुभकामनाएं दी थी। इसके साथ ही राहुल ने वोटर्स से महागठबंधन के लिए वोट करने की अपील की थी। कांग्रेस नेता की इसी अपील पर अब विवाद बढ़ गया है।

बीजेपी राहुल गांधी की इसी अपील को लेकर चुनाव आयोग का रुख करने जा रही है। बीजेपी का कहना है कि मतदान वाले दिन इस तरीके से किसी राजनीतिक पार्टी के लिए वोट करने की अपील करना आचार संहिता का उल्लंघन है।