विविध भारत

वेस्ट बंगाल में अभिनय के दौरान सांप काटने से रंगमंच अभिनेत्री की मौत, सहयोगियों ने लगाया यह आरोप

अभिनय के दौरान सांप काटने से इस अभिनेत्री की मौत हो गई।

2 min read

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अभिनय करने के दौरान सांप काटने से एक अभिनेत्री की मौत हो गई। वहीं, सहयोगी कलाकार ने आरोप लगाया है कि जब सांप ने काटा तो उन्हें हॉस्पिटल ले जाने की बजाय ओझा से झार-फूंक करवाया गया। उसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

यह है पूरा मामला...

जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में एक नाटक का आयोजन किया गया था। इसमें 63 साल की अभिनेत्री कालीदास मंडल मुख्य किरदार निभा रही थी। एक सीन के दौरान वो जिंदा सांप के साथ एक्टिंग कर रही थी। कहा जा रहा है कि सांप को लेकर वह नाटकों का मंचन कर चुकी थी। लेकिन, कुछ ही देर बाद सांप ने उन्हें डस लिया। सांप के डसते ही मौके पर हहाकार मच गया। आनन-फानन में लोगों ने झार-फूंक करने वाले एक ओझा को बुलाया। ओझा ने उनका इलाजा किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें कालीदास मंडल को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, तब तक काफी देर चुकी थी। डॉक्टर्स ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया।


सहयोगियों ने लगाया यह आरोप

वहीं, अभिनेत्री कालीदास मंडल के सहयोगियों का कहना है कि झाड़-फूंक के चक्कर में नहीं पड़कर अभिनेत्री को अगर सीधे अस्पताल ले जाया जाता, तो उसकी जान बच सकती थी। वहीं, इस घटना के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी। लेकिन, इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। लेकिन, इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। हालांकि, इस बात का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है कि आखिर नाटक करने के बाद उन्हें सांप ने कैसे काटा। या फिर इसके पीछे कोई साजिश है।

Published on:
10 May 2018 01:07 pm
Also Read
View All
Bulldozer action Video: अंबिकापुर में वन भूमि पर अतिक्रमण कर बने 20 मकानों पर चला बुलडोजर, भारी संख्या में लगाए गए पुलिस फोर्स

Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी