मामला भागलपुर का है। जानकारी के मुताबिक, यहां के मोजाहिदपुर में रेयान नामक एक शख्स घरों में प्राइवेट ट्यूशन देता है। कुछ समय पहले महिला ने रेयान को अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए ट्यूशन पर रखा था। बताया जा रहा है कि ट्यूशन पढ़ाने के बाद वो घंटों बच्चों की मां से बात करता था। बात करते-करते दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी और कुछ समय बाद दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए। इसी बीच दोनों के नजदीकियों की भनक घरवालों को लग गई। इसके बाद महिला के पति ने रेयान को घर में ट्यूशन पढ़ाने के लिए मना कराया था। लेकिन, महिला ने नहीं मानी और रेयान का उसके घर आना जारी रहा। लेकिन, एक दिन दोनों ने ऐसा कदम उठाया, जिसने सबको हैरत में डाल दिया। बताया जा रहा है कि जब मामला हद से ज्यादा बढ़ गया तो महिला रेयान के साथ घर छोड़कर भाग गई।