विविध भारत

कोरोना प्रसार के लिए न्यूजीलैंड और ब्रिटेन के बाद अमरीका ने भी भारत व भारतीयों को खतरा माना

अमरीका ने अपने नागरिकों से कहा है कि पूरी तरह से टीका लगाए गए यात्रियों को भी कोरोना के नए वैरिएंट और संक्रमण के प्रसार का जोखिम हो सकता है, इसलिए उन्हें भारत में किसी तरह की यात्रा करने से बचना चाहिए।  
less than 1 minute read
corona.jpg

नई दिल्ली।

देश में कोरोना संक्रमण (Coronavirus) के बढ़ते मामलों के बीच अमरीका ने अपने नागरिकों को भारत की यात्रा करने से बचने की सलाह दी है। अमरीकी प्रशासन ने नागरिकों को सलाह देते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि यात्रियों को भारत की यात्रा करने से बचना चाहिए।

अमरीका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र यानी सीडीसी के मुताबिक, पूरी तरह से टीका लगाए गए यात्रियों को भी कोरोना के नए वैरिएंट और संक्रमण के प्रसार का जोखिम हो सकता है, इसलिए उन्हें भारत में किसी तरह की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि आपको भारत की यात्रा करनी अधिक जरूरी है, तो यात्रा से पहले पूरी तरह से कोरोना वैक्सीन लगवाएं।

बता दें कि इससे पहले न्यूजीलैंड और ब्रिटेन ने भारतीय नागरिकों के अपने यहां प्रवेश पर रोक लगा दी है। देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना बढ़ रहे कोरोना के मामलों के कारण ब्रिटेन ने भारत को यात्रा की श्रेणी में रेड लिस्ट में डाल दिया गया है। ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक, कोरोना के कथित भारतीय स्वरूप के 103 केस मिलने के बाद यह फैसला लिया गया है। हालांकि, भारत से उन लोगों को प्रवेश की अनुमति होगी, जिनके पास ब्रिटेन या फिर आयरिश की नागरिकता है। इससे पहले पाकिस्तान ने भी कोरोना संक्रमण के मामलों में रिकॉर्ड वृद्धि की वजह से भारत से यात्रियों के आने पर दो सप्ताह के लिए रोक लगाने का सोमवार को फैसला किया था।

Updated on:
20 Apr 2021 07:59 pm
Published on:
20 Apr 2021 09:18 am
Also Read
View All
Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ

Surajpur News: हॉस्टल अधीक्षिका को हटाने सडक़ पर बैठीं छात्राएं, कहा- न ढंग का खाना मिलता है और न सर्फ-साबुन

Surguja Road Accident: भोलेनाथ को जल चढ़ाने कैलाश गुफा जा रहे 15 वर्षीय राहुल की सडक़ हादसे में मौत, साथी घायल, बर्थडे से 1 दिन पहले छूटी दुनिया

Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान