विविध भारत

Coronavirus: 97 साल के बुजुर्ग ने जीती कोरोना से जंग, DM बोले- इसे कहते हैं उम्मीद की किरण

-Coronavirus: देश में कोरोना ( Coronavirus Outbreak ) के इस खौफ के बीच दिल को सुकून देने वाली खबर सामने आई है।-आगरा के 97 साल के बुजुर्ग ने कोरोना ( Recovers From Covid-19 ) से जंग जीती है। 12 दिन के इलाज के बाद वह स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं।-आगरा ( Agra ) के जिला मजिस्ट्रेट प्रभु एन सिंह ( DM Prabhu N Singh ) ने बुजुर्ग को सलाम करते हुए कहा कि इस उम्र में कोरोना को हराकर लौटना ही उम्मीद की किरण हैं।
2 min read
Agra 97 year old elderly man recovers from covid 19 dm salutes
Coronavirus: 97 साल के बुजुर्ग ने जीती कोरोना से जंग, DM बोले- इसे कहते हैं उम्मीद की किरण

नई दिल्ली।
coronavirus देश में कोरोना संक्रमण ( COVID-19 virus ) तेजी से फैलता जा रहा है। हर रोज कोरोना से मौत की खबरें सुनकर दिल दहल उठता है। लेकिन, कोरोना ( Coronavirus Outbreak ) के इस खौफ के बीच दिल को सुकून देने वाली खबर सामने आई है। आगरा के 97 साल के बुजुर्ग ने कोरोना ( Recovers From Covid-19 ) से जंग जीती है। 12 दिन के इलाज के बाद वह स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं।

आगरा ( Agra ) के जिला मजिस्ट्रेट प्रभु एन सिंह ( DM Prabhu N Singh ) ने बुजुर्ग को सलाम करते हुए कहा कि इस उम्र में कोरोना को हराकर लौटना ही उम्मीद की किरण हैं। बता दें कि आगरा के गांधी नगर निवासी 97 साल के जीसी गुप्ता को बुखार और यूरिन इंफेक्शन की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी कोरोना जांच की गई।

29 मई को हुए थे भर्ती
बता दें कि जीसी गुप्ता को 29 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। डॉक्टरों के अनुसार, बुजुर्ग से पीड़ित थे और शुरुआत में उन्हें ऑक्सीजन देने की भी जरूरत पड़ी थी। 12 दिन उनको हाई ऑक्सीजन फ्लो पर रखा गया। 12 दिन अस्पताल में रहने के बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई। इसके बाद 10 जून को उनकों अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बता दें कि जीसी गुप्ता को देश के सबसे उम्रदराज लोगों में माना जा रहा हैं, जिन्होंने ने कोरोना को हराकर कामयाबी हासिल की हे।

जिला मजिस्ट्रेट ने कहा- इसे कहते हैं उम्मीद की किरण
जिला मजिस्ट्रेट प्रभु एन सिंह ने बुजुर्ग के स्वस्थ होने के बारे में ट्वीट किया, उन्होंने लिखा, यह उम्मीद है खासकर उम्रदराज लोगों के लिए। उन्होंने लिखा, “कोरोना योद्धा को सलाम”। डॉक्टरों की कोशिश और 97 साल के बुजुर्ग की सकारात्मक सोच ने कोरोना वायरस को बुरी तरह से हरा दिया।

Updated on:
12 Jun 2020 05:17 pm
Published on:
12 Jun 2020 05:15 pm
Also Read
View All