नई दिल्ली।
Murder Mystery: गाजियाबाद ( Ghaziabad ) में एक बिजली कर्मी की हत्या ( Murder Case ) का केस पुलिस ( Police ) के लिए सिरदर्द बना हुआ था। पुलिस ने हत्या के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में लिया, लेकिन डॉग स्क्वायड की ढाई साल की लीना ने पूरे केस को ही पलट दिया। पुलिस ने जिन तीन लोगों को हिरासत में लिया था, वह निर्दोष निकले। जबकि, असली कातिल तो कोई और ही निकला। मामला गाजियाबाद के थाना मसूरी इलाके का है, जहां 31 मई को एक बिजली कर्मी की हत्या कर उसका शव फेंक दिया गया था। परिजनों ने तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने उसी दिन तीनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जांच के लिए एक स्पेशल टीम गठित की, जिसमें पुलिस की डॉग स्क्वायड लीना को भी शामिल किया गया।