विविध भारत

अगस्ता वेस्टलैंड मामला: अदालत ने 23 मई तक के लिए बढ़ाई सुशेन मोहन गुप्ता की न्यायिक हिरासत

दिल्ली की अदालत ने बढ़ाई सुशेन मोहन गुप्ता की न्यायिक हिरासत अगस्ता वेस्टलैंड डील के कथित बिचौलिए हैं सुशेन मोहन गुप्ता ED ने दिल्ली से की थी गिरफ्तारी

less than 1 minute read

नई दिल्ली। VVIP हेलीकॉप्टर घोटाले अगस्ता वेस्टलैंड मामले ( agusta Westland money laundering case) में दिल्ली की एक अदालत ने कथित बिचौलिए सुशेन मोहन गुप्ता की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। कोर्ट ने अब सुशेन गुप्ता को 23 मई तक के लिए बढ़ा दी है। इससे पहले भी गुप्ता की हिरासत कई बार बढ़ाई जा चुकी है।

बिचौलिए डेविड सिम्स को समन

बीते 3 मई को सीबीआई अदालत ने 9 मई तक के लिए गुप्ता की हिरासत बढ़ाई थी। बता दें कि इस मनी लॉन्ड्रिंग केस में इससे पहले सीबीआई की विशेष अदालत (Special CBI Court) ने डील के कथित बिचौलिए डेविड सिम्स को समन जारी किया था। इसके साथ ही कोर्ट ने दो अन्य कंपनियों को समन जारी किया है। कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल के पार्टनर बताए जाने वाले डेविड को इससे पहले भी कोर्ट ने समन जारी किया था। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से सप्लीमेंट्री चार्जशीट फाइल किए जाने के बाद कोर्ट ने डेविड को पेश होने का आदेश दिया था।

केस के गवाह राजीव सक्सेना की याचिका पर सुनवाई

बता दें कि इससे पहले पिछले हफ्ते कोर्ट घोटाले के गवाह बने राजीव सक्सेना की याचिका पर सुनवाई के लिए मंजूरी दी थी। सक्सेना की याचिका पर सात मई को सुनवाई की जाएगी। गौरतलब है कि करीब 3 हजार 600 करोड़ रुपये के अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर डील केेस में ईडी ने सुशेन मोहन गुप्ता को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। जबकि इस केस को लेकर वकील गौतम खेतान और ब्रिटिश मूल के बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल भी गिरफ्त में हैं।

Updated on:
13 May 2019 11:54 am
Published on:
13 May 2019 11:52 am
Also Read
View All
Petrol-Diesel Crisis: कोरिया-एमसीबी जिले में 8 लाख लीटर से ज्यादा पेट्रोल-डीजल का स्टॉक, बर्तन-जरिकेन में फ्यूल दिया तो खैर नहीं

Engineer died in Road Accident: रेत लोड ट्रैक्टर ने युवा इंजीनियर को मारी टक्कर, देखते ही SDM ने पहुंचाया अस्पताल, मौत

Newly Married Girl Suicide: सुहागरात पर नाबालिग पत्नी बोली- मैं किसी और को पसंद करती हूं, आपके साथ नहीं रहूंगी, फिर उठा लिया खौफनाक कदम

Surajpur Additional Collector: सूरजपुर अपर कलेक्टर के खिलाफ जांच शुरु, करोड़ों की जमीन सौदे में गड़बड़ी और बेनामी संपत्ति अर्जित करने के आरोप

Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात