विविध भारत

AIIMS डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया बोले- कोरोना होने पर भी बिना जरूरत न कराएं सीटी स्कैन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि जब सीटी स्कैन की जरूरत नहीं है तो उसे कराकर आप खुद को नुकसान ज़्यादा पहुंचा रहे हैं, क्योंकि आप खुद को रेडिएशन के संपर्क में ला रहे हैं। इससे बाद में कैंसर होने की संभावना बढ़ सकती है।
2 min read
• •
Updated: 3 May 2021, 7:25 PM IST
aiims_director_dr_randeep_guleria.jpg
AIIMS Director Dr. Randeep Guleria said CT scan being misused, can't detect mild covid cases

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है, वहीं अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की कमी से हाहाकार मचा है। ऐसे में कोरोना संक्रमण से बचने के लिए कई बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने सोमवार को कहा कि आजकल बहुत ज़्यादा लोग सीटी स्कैन करा रहे हैं। जब सीटी स्कैन की जरूरत नहीं है तो उसे कराकर आप खुद को नुकसान ज़्यादा पहुंचा रहे हैं, क्योंकि आप खुद को रेडिएशन के संपर्क में ला रहे हैं। इससे बाद में कैंसर होने की संभावना बढ़ सकती है।

उन्होंने आगे कहा कि होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमित लोग अपने डॉक्टर से संपर्क करते रहें। सेचुरेशन 93 या उससे कम हो रही है, बेहोशी जैसे हालात हैं, छाती में दर्द हो रहा है तो एकदम डॉक्टर से संपर्क करें।

डॉ. गुलेरिया ने आगे कहा कि वायरस का म्यूटेंट कोई भी हो हम कोविड उपयुक्त व्यवहार रखें। वायरस इंसान से ही इंसान में फैल रहा है और ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल भी वो ही हैं।

देशभर में कोरोना से मृत्युदर में आई कमी

बता दें कि इससे पहले गृह मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी ने एक बयान में कहा कि देश में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध है। एक अगस्त 2020 को ऑक्सीजन का उत्पादन देश में 5,700 मीट्रिक टन था, जो अब लगभग 9,000 मीट्रिक टन हो गया है। हम विदेशों से भी ऑक्सीजन का आयात कर रहे हैं।

वहीं देश में कोरोना संक्रमण के हालातों पर जानकारी देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में 12 राज्य ऐसे हैं जहां 1 लाख से भी ज्यादा सक्रिय मामले हैं। 7 राज्यों में 50,000 से 1 लाख के बीच सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है। 17 राज्य ऐसे हैं जहां 50,000 से भी कम सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है।

उन्होंने आगे यह भी बताया कि देश में अब तक 81.77% मामले ठीक हुए हैं। देश में करीब 34 लाख सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है। अब तक संक्रमण से 2 लाख के करीब मृत्यु दर्ज़ की गई है। पिछले 24 घंटे में देश में 3,417 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई है। लव अग्रवाल ने बताया कि देश में कोरोना संक्रमण से मृत्यु दर काफी कम हो गया है। देशभर में अभी मृत्यु दर 1.10 फीसदी है।

Updated on:
3 May 2021, 7:25 PM IST
Published on: