विविध भारत

महीने में दो बार रूप बदलता है Corona का नया स्ट्रेन, एम्स डायरेक्टर ने ये दी हिदायत

Coronavirus का नया रूप को लेकर एम्स डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया का दावा महीने में दो बार बदलता है रूप भारत के लिए आने वाले 6-8 हफ्ते काफी अहम
2 min read
• •
Updated: 26 Dec 2020, 2:33 PM IST
aiims Director randeep guleria
एम्स डायरेक्ट रणदीप गुलेरिया

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( Coronavirus in india ) महामारी से पूरी दुनिया पीड़ित है। इस बीच इसके मिल रहे नए दो नए प्रकारों ने पूरी दुनिया में खलबली मचा दी है। खास बात यह है कि कोरोना वायरस का नया प्रकार एक महीने में दो बार अपना रूप बदलता है। ये कहना है कि ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस ( AIIMS ) के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया का।

दरअसल पिछले 3-4 दिनों के अंदर लंदन से लौटे 2 दर्जन से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। यही वजह से लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि एम्स डायरेक्टर ने लोगों को कोरोना के नए रूप को लेकर हिदायत भी दी है, जो राहत देने वाली है।

डॉक्टर गुलेरिया का कहना है कि नए स्ट्रेन के लिए अनावश्यक चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि म्यूटेशन से लक्षण और इलाज की रणनीति में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं आया है। आपको बता दें कि रणदीप गुलेरिया नेशनल टास्क फॉर कोविड मैनेजमेंट के सदस्य भी हैं।

गुलेरिया की मानें तो ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के लेकर चेतावनी इसलिए जारी की गई है क्योंकि यहां नया प्रकार तेजी से फैल रहा है।

भारत के लिए अहम अगले 8 हफ्ते
डॉ. गुलेरिया कहा है कि भारत में भी कोरोना से जो लड़ाई हम लड़ रहे हैं, उसके लिए आने वाले 6 से 8 हफ्ते बहुत ही ज्यादा अहम हैं। क्योंकि कोरोना के नए केस और उससे होने वाली मौत के मामले लगातार घट रहे हैं।

ये भी है बड़ी राहत
कोरोना के नए प्रकार की खतरे के बीच डॉ. गुलेरिया ने एक और बड़ी राहत दी है। उनके मुताबिक भले ही कोविड ये नया रूप ज्यादा खतरनाक हो लेकिन इसमें ज्यादा संख्या में भर्तियों की जरूरत नहीं है और ना ही इस स्ट्रेन से ज्यादा मरीजों की मौत होगी।

Published on: