विविध भारत

एयर इंडिया के विमान से टकराया पक्षी, आनन फानन में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

पटना एयरपोर्ट पर बर्ड हिटिंग की घटना आम बात है। इससे पहले कई बार विमानों से पक्षियों के टकराने की खबरें आई हैं।
2 min read
• •
Updated: 28 Jun 2018, 6:47 PM IST
air india
पक्षी से टकराया एयर इंडिया का विमान, आनन फानन में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली। गुरुवार का दिन हादसों भरा रहा। पहले मुंबई में एक चार्टर्ड विमान क्रैश हुआ फिर पटना में एयर इंडिया के विमान से पक्षी टकरा गया। इसके चलते विमान की आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। हालांकि एयर इंडिया में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। घटना से विमान का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। विमान में 124 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि दोपहर 2 बजे विमान पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भर रहा था। एक मिनट के बाद विमान से पक्षी टकरा गया। इसके तुरंत बाद पायलट ने अपनी सूझबूझ से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करा दी। घटना के बाद जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 11 दिन में पटना एयरपोर्ट पर ऐसी तीसरी घटना घटी है। 16 जून को पटना एयरपोर्ट पर दो विमानों की लैंडिंग के दौरान पक्षी से भिड़ंत हो गई थी। स्पाइस जेट की मुंबई से आने वाली फ्लाइट से लैंडिंग के दौरान पक्षी टकरा गया था, वहीं शाम को दिल्ली से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट से भी पक्षी टकरा गया। हालांकि, दोनों विमानों के पायलट ने विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा दी थी।

इससे पहले हो चुकी है बर्ड हिटिंग की घटना

पटना एयरपोर्ट पर बर्ड हिटिंग की घटना आम बात है। इससे पहले कई बार विमानों से पक्षियों के टकराने की खबरें आई हैं। लेकिन जिम्मेदार प्रशासन इस पर आंख बंद कर बैठा है। सूत्रों के मुताबिक एयरपोर्ट पर पक्षियों को दूर रखने के लिए निजी कंपनी को ठेका दिया गया है। लेकिन निजी कंपनी की लापरवाही से विमान के रास्ते मे पक्षी आ रहे हैं। जरूरी दिशा निर्देश के पूरा नहीं करने से इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।

यूपी सरकार का विमान क्रैश

गौरतलब है कि मुंबई के घाटकोपर में गुरुवार दोपहर एक चार्टर्ड विमान क्रैश हो गया। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई। आपको बता दें कि जिस जगह से विमान क्रैश हुआ है वो रिहायशी इलाका है। ये विमान दोपहर 1.13 बजे क्रैश हुआ। ये विमान VT-UPZ, किंग एयर C90 है।

Published on:
Also Read
View All
डाकोर मंदिर में वीआइपी कल्चर के विरोध में ट्रस्टी का घेराव

गुजरात का सोलर विलेज बना खेड़ा जिले का सुकी गांव, 78 घरों में लगे सोलर पैनल, बिजली बिल हुआ शून्य

अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के ऊपर से गुजरेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, रेल राज्यमंत्री वी. सोमन्ना ने अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों एवं निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन का किया निरीक्षण

Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को चौथे दिन भी नहीं किया जा सका ट्रैंकुलाइज, मायूस होकर लौटी टीम

Ambikapur News: नाबालिग बेटी ने मां से कहा- मैं मंदिर जा रही हूं, कुछ देर बाद ही सहेली का आया फोन, सुनकर मच गया हडक़ंप, चली गई जान