यात्री हुए परेशान
एयर इंडिया की 23 उड़ानों में देरी होने के चलते शनिवार को सैकड़ों यात्री इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फंसे रहे। यात्रियों का कहना था कि उड़ानों में देरी की वजह से उन्हें कई घंटे इंतजार करना पड़ा और तकनीकी खराबी के बारे में एयरलाइंस की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई। कुछ ने सोशल मीडिया पर अपने गुस्से का भी इजहार किया। एक यूजर्स ने लिखा, "मैं दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा। वहां एयर इंडिया की सारी सर्विसेज दो घंटे तक डाउन थी।" वहीं एक और यूजर्स ने कहा, "हम करीब डेढ़ से दो घंटे तक इंतजार करते रहे। एयर इंडिया की लखनऊ से दुबई जाने वाली फ्लाइट 2:50 पर टेकऑफ होनी थी, लेकिन हमें इंतजार करना पड़ा।"