विविध भारत

ओडिशा-झारखंड सीमा पर वायुसेना का प्लेन क्रैश, पायलट के सिर-पैर में आईं गंभीर चोटें

तमाम कोशिशों के बाद भी नहीं थम रहा विमान दुर्घटनाओं का सिलसिला
2 min read
• •
Updated: 20 Mar 2018, 5:29 PM IST
aircraft crash

जमशेदपुर: ओडिशा-झारखंड सीमा पर मंगलवार दोपहर भारतीय वायु सेना का प्लेन क्रैश हो गया है। बहरागोड़ा के गुड़ाबांध क्षेत्र के हुलडंगरी में एयर फोर्स का एक प्‍लेन क्रैश हुआ है। जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल के कलाइकुण्‍डा एयरबेस से एयर फोर्स का यह जेट विमान उड़ान भरा था। हादसे में पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया है । पायलट का नाम अरविंद कुमार है। अरविंद के सिर और पैर में चोटे आई हैं। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया । हालत देखते हुए उसे उसे पास के झारखंड सेना मुख्यालय स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि जिस वक्त से हादसा हुआ उस वक्त विमान खड़गपुर के कलाईकुंडा एयरफोर्स स्टेशन पर ट्रेनिंग में था। गौरतलब है कि पिछले महीने असम में भी एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर वायरस SW-80 क्रैश हो गया था। जिसमें दो पायलट की मौत हो गई थी। इसमें विंग कमांडर जेम्स और विंग कमांडर डी वत्स की मौत हो गई थी। वत्स की पत्नी ने अपनी छोटी बच्ची के साथ अपने पति का अंतिम संस्कार किया था। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हुआ था।

वायु सेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि विमान दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल रहा है। इसके लिए एक टीम का गठन कर दिया गया है । जल्द ही टीम अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। जिसमें खुलासा हो पाएगा कि आखिर यह विमान कैसे हादसे का शिकार हुआ।


गौरतलब है कि लड़ाकू विमान दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। विपक्षी दलों ने इसके लिए मोदी सरकार की आलोचना कर रहे हैं। विपक्ष का कहना है कि सरकार रक्षा सेवाओं के लिए बड़ी बड़ी बातें करती है पर उसका ध्यान व्यवहारिक सैन्य समस्याओं पर न होकर सेना को वोट बैंक के लिए इस्तेमाल करने में करती हैं।

Updated on:
20 Mar 2018, 5:29 PM IST
Published on: