विविध भारत

जम्मू-कश्मीर: भूस्खलन से बालटाल और पहलगाम पर रोकी गई अमरनाथ यात्रा, अब तक 11 की मौत

दक्षिण कश्मीर में हुए भूस्खलन से गुरुवार को अमरनाथ यात्रा एक बार फिर बाधित हो गई।
2 min read
• •
Updated: 5 Jul 2018, 10:25 AM IST
amarnath
जम्मू-कश्मीर: भूस्खलन से बालटाल और पहलगाम पर रोकी गई अमरनाथ यात्रा, अब तक 11 की मौत

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा एक बार फिर बाधित हो गई। खबर है कि कश्मीर के दक्षिण भाग में हुए भूस्खलन से गुरुवार को भी अमरनाथ यात्रा पर ब्रेक लग गया है। भूस्खलन और लगातार हो रही बारिश की वजह से दोनों मार्गों, बालटाल और पहलगाम से यात्रा को स्थगित कर दिया गया है हांलाकि कुछ हेलीकॉप्टर सेवाएं दे रही हैं।

मीडिया रिपोर्टस की मानें तो इस साल अमरनाथ यात्रा में अब तक 11 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। गुरुवार को भी बालटाल मार्ग पर बरारीमार्ग पर एक महिला की मौत हो गयी। मृतक महिला की पहचान हैदराबाद की लक्ष्मी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बरारीमार्ग और रेलपथरी के बीच बुधवार रात भूस्खलन में तीन तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हो गये थे।

बतां दें कि अमरनाथ यात्रा का आज सांतवां दिन है। पवित्र गुफा के करीब पहले से पहुंचे हुए 5919 श्रद्धालुओं ने बुधवार को हिमलिंग के दर्शन किए। इस साल अब तक 60752 यात्रियों ने श्री अमरनाथजी की पवित्र गुफा के दर्शन किए। वहीं खबर है कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आज बाबा बर्फानी के दर्शन करने पवित्र गुफा जाएंगे।

गौरतलब है कि अमरनाथ गुफा तक के लिए बालटाल वाला रास्ता बुधवार को भी बंद किया गया था। लेकिन अब लगातार बारिश और भूस्खलन से गुरुवार को पहलगाम का रास्ता भी बंद कर दिया गया है, जिससे लगभग तीन हजार से अधिक बाबा बर्फानी के भक्त नुनवां बेस कैंप पर फंस गए हैं।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से 3708 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। जिसमें से 2030 श्रद्धालु पहलगाम मार्ग के लिए और 1678 श्रद्धालु बालटाल मार्ग के लिए रवाना हुए।

श्रद्धालुओं का जत्था जैसे ही उधमपुर जिले में पहुंचा तो उन्हें आगे जाने से रोक दिया गया। रामबन पर भी कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आईं हैं, जिससे लोगों को सुरक्षित जगहों पर ही रखा गया है।

मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार को भी अमरनाथ यात्रा मार्ग पर और बारिश होने की संभावना है।

Published on:
Also Read
View All
Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Ambikapur News: जेल अधीक्षक के बंगले के पीछे तालाब में मिला कृषि विभाग के लिपिक का शव, पहुंचे एएसपी

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ

Baby Elephant Died: अब गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में मिला बेबी एलीफैंट का शव, वन विभाग को नहीं लगी भनक

Big Incident in Surguja: 2 साल के मासूम ने चबा लिया पॉप-पॉप पटाखा, मुंह में फटा और हो गई मौत, गोद में शव लेकर बिलखता रहा पिता