अब तक 36,366 तीर्थयात्रियों ने 3,888 मीटर ऊंची इस गुफा का दौरा किया है। भारी बारिश और बाढ़ के खतरे के चलते यात्रा रुक-रुक कर जारी है। 60 दिनों की यह यात्रा 'रक्षा बंधन' के दिन 26 अगस्त को समाप्त होगी। सरकार ने इस यात्रा की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए हैं।सीमा पार से युद्धविराम के उल्लंघन और जम्मू-कश्मीर में कई अन्य आतंकवादी गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए कई सुरक्षा उपाय किए गए हैं।