परमाणु रिएक्टरों को अलग करने पर सहमति
18 जुलाई, 2005 में भारत और अमरीका के बीच ऐतिहासिक परमाणु समझौता हुआ था। भारत के तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह और अमरीका के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इसके बाद मार्च, 2006 में जब जॉर्ज बुश भारत की यात्रा पर आए तो सैनिक और असैनिक परमाणु रिएक्टरों को अलग करने पर भी सहमति बनीं। इसके बाद अमरीकी संसद ने हेनरी हाइड एक्ट पारित किया लेकिन करार को अमली जामा पहनाने से संबंधित न्यूक्लियर डील 1-2-3 समझौते पर काफी अरसे तक सहमति नहीं बन पाई। यही कारण है कि 18 जुलाई, 2006 को इसे अंतिम रूप दिया गया।