आपको बता दें कि भारत और रूस के बीच एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम को लेकर सौदा हो चुका है। भारत एस-400 की खासियतों को देखते हुए रूस के साथ यह समझौता किया है। रूस का एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम बड़े हवाई हमलों, खासकर एफ-18 और एफ-35 जैसे लड़ाकू विमानों से होने वाले हमलों को रोकने में कारगर है। इसके अलावे एस-400 के नए संस्करण से भी लंबी दूरी के हमलों को रोका जा सकता है। लेकिन अब चिंता का विषय यह है कि क्या रूसी तकनीक एस-400 इंटरमीडिएट और इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल अमरीकी THAAD से ज्यादा प्रभावी है।