विविध भारत

खराब मौसम के बीच फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, कश्मीर के लिए रवाना हुआ जत्था

शनिवार को भारी बारिश और मौसम खराब के चलते रोकी गई अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू कर दी गई है।
2 min read
news
fgfgf

नई दिल्ली। भारी बारिश और मौसम खराब के चलते रोकी गई अमरनाथ यात्रा रविवार को फिर से शुरू कर दी गई है। जिसके चलते अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था कश्मीर के लिए रवाना हो गया है। अब बालटाल और पहलगाम दोनों रूटों की यात्रा जम्मू से जारी होगा। बता दें कि शनिवार को भारी बारिश के चलते अमरनाथ यात्रा को स्थगित कर दिया गया था। वहीं, कश्मीर में भारी बारिश और बाढ़ ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। इस बीच तीन लोगों की मौत की खबर भी सामने आई है। नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं हैं।

स्थगित कर दी गई थी यात्रा

दरअसल, जम्मू एवं कश्मीर में लगातार हो रही बारिश की वजह से शनिवार को भी अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई थी। प्रशासन के मुताबिक, जम्मू में भगवती नगर यात्री निवास से घाटी की ओर किसी भी वाहन को जाने की मंजूरी नहीं दी गई थी। अधिकारियों ने बताया कि बीते दो दिनों में भारी बारिश की वजह से यात्रा पर विराम लगा हुआ है। तेज बारिश की वजह से फिसलन भरे मार्गो और खराब मौसम की वजह से किसी भी यात्री को जाने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने मौसम में सुधार के साथ स्थिति की समीक्षा किए जाने के बाद ही कोई स्थिति स्पष्ट करने की बात कही थी।

सड़क दुर्घटना में श्रद्धालु घायल

वहीं, जम्मू एवं कश्मीर के गांदरबल जिले में शनिवार को सड़क दुर्घटना में अमरनाथ यात्रा पर जा रहे तीन श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। तीनों घायल यात्री राजेश कुमार, मनेश कुमार और करण अग्रवाल पंजाब के भटिंडा के रहने वाले हैं। जिले के सुंबाल इलाके में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है।

Published on:
01 Jul 2018 08:41 am
Also Read
View All
Link Court: कुसमी में 17 साल बाद अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट फिर शुरु, 2008 के बाद दोबारा लगी न्याय की चौपाल

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Illegal Sand Mining: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के बाद टूटी खनिज विभाग की नींद, ड्रोन लेकर पहुंची रायपुर की टीम

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर