विविध भारत

पुडुचेरी: अमित शाह ने मत्स्य विभाग को लेकर राहुल गांधी पर कसा तंज, कांग्रेस पर जमकर बरसे

Highlights शाह ने इस दौरान प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर भी आरोप लगाए। कहा, इस चुनाव में पुडुचेरी में भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी।

less than 1 minute read
अमित शाह

पुडुचेरी। पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। पार्टियों के प्रचार-प्रसार के काम में लग चुकी हैं। रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह प्रदेश के करईकल में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर बरसे।

राहुल गांधी का ये बयान जिसमें कोई समर्पित मत्स्य मंत्रालय नहीं होने का दावा किया गया है। इसे लेकर अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता 'छुट्टी' पर थे और एनडीए ने साल 2019 में ही इसका गठन कर दिया था।

शाह का दावा है कि वह अपने राजनीतिक अनुभव के आधार पर यह कह सकते है कि इस चुनाव में पुडुचेरी में भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी। शाह के अनुसार कुछ दिन पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी पुडुचेरी आए थे और सवाल किया था कि यहां मत्स्य विभाग क्यों नहीं है? उन्हें पता ही नहीं है कि साल 2019 में ही नरेंद्र मोदी सरकार ने मत्स्य पालन विभाग शुरू किया है।

शाह ने कहा कि वे पुडुचेरी की जनता से पूछना चाहता हैं कि जिस पार्टी के नेता (राहुल गांधी) चार टर्म से लोकसभा है, उनको यह भी मालूम नहीं है कि दो साल से देश में मत्स्य पालन विभाग शुरू हो चुका है। क्या यह पार्टी पुडुचेरी का भला कर सकती है?' शाह ने इस दौरान प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर भी आरोप लगाए।

Published on:
28 Feb 2021 02:50 pm
Also Read
View All
Naib Tehsildar Beaten Case: राजस्व अधिकारी रहे हड़ताल पर, कलेक्टर से भाजपा विधि प्रकोष्ठ बोला- यह गैर कानूनी, करें कठोर कारवाई

Meteorological: अंबिकापुर मौसम विज्ञान केंद्र में लगा ईआरएम सिस्टम, अब गामा रेडिएशन की रियल टाइम में होगी निगरानी, सीधे बार्क पहुंचेगा डेटा

IG Donated Blood: आईजी पहुंचे मेडिकल कॉलेज अस्पताल, बोले- मेरा खून निकालिए, मैं रक्तदान करने आया हूं

चिनाब का पानी राजस्थान लाने की तैयारी, लाहौल घाटी में चेनाब-ब्यास लिंक पर 2352 करोड़ से होगा काम

Buddheshwar Story: सडक़ हादसे ने छीनी बुद्धेश्वर की जिंदगी की रफ्तार, 7 साल से वेतन नहीं, व्हीलचेयर पर पहुंचा कलेक्टर के पास