विविध भारत

Ms dhoni ने International cricket को कहा अलविदा, Amit Shah बोले- दुनिया मिस करेगी Helicopter shot

Former captain of Indian cricket team Mahendra Singh Dhoni ने International cricket के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया एमएस धोनी ( Ms dhoni ) ने अपने इस बड़े कदम का ऐलान के साथ इंस्टाग्राम ( Instagram ) पर एक वीडियो शेयर किया है

2 min read

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( Former captain of Indian cricket team Mahendra Singh Dhoni ) ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट ( International cricket ) के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है। एमएस धोनी ( Ms dhoni ) ने अपने इस बड़े कदम का ऐलान के साथ इंस्टाग्राम ( Instagram ) पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में धोनी ने लिखा कि धन्यवाद। पूरे करियर के दौरान अपना प्यार और समर्थन देने के लिए आप सबका बहुत बहुत धन्यवाद। आज शाम 7.29 बजे के बाद से मुझे रिटायर समझा जाए।"

क्रिकेट जगत ( Cricket world ) माही के हेलीकॉप्टर शॉट ( Helicopter shot ) को याद करेगा

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ( Union home minister amit shah ) ने महेंद्र सिंह धोनी ( Mahendra Singh Dhoni ) के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट ( International cricket ) से रिटायरमेंट पर उनके भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दी है। गृह मंत्री अमित शाह ( Amit Shah ) ने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि क्रिकेट जगत ( Cricket world ) माही के हेलीकॉप्टर शॉट ( Helicopter shot ) को याद करेगा। अमित शाह ने ट्विटर पर एमएस धोनी को शुभकामना संदेश देते हुए लिखा, ***** धोनी ने क्रिकेट की अपनी अनूठी शैली से लाखों लोगों को मंत्रमुग्ध किया है। मुझे विश्वास है कि वह भविष्य में भी भारतीय क्रिकेट ( Indian cricket ) की मजबूती के लिए अपना योगदान देते रहेंगे। भविष्य में उनके द्वारा किए जाने वाले प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। दुनिया माही के हेलीकॉप्टर शॉट्स को हमेशा याद करेगा।

क्रिकेट प्रेमी भारतीयों के दिलों में हमेशा के लिए 'नॉट आउट' रहेंगे धोनी

वहीं, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( BCCI ) के पूर्व अध्यक्ष और वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ( Anurag Thakur ) ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट ( International cricket ) को अलविदा कहने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( Former captain Mahendra Singh Dhoni ) को शुभकमानाएं दी है। अनुराग ठाकुर ने अपने ट्वीट में लिखा कि स्टंपिंग ने इंडियन क्रिकेट पर शानदार स्टाम्प (मुहर) छोड़ा है और यह विरासत क्रिकेटरों की आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा श्रोत बनेगी। अनुराग ने आगे लिखा कि कैप्टन कूल दुनिया भर और क्रिकेट प्रेमी भारतीयों के दिलों में हमेशा के लिए 'नॉट आउट' रहेंगे।

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट पर उनको शुभकामनाएं दी हैं। सचिन पायलट ने अपने ट्वीट में लिखा कि भारत के महानतम क्रिकेटिंग लीजेंड्स में से एक एमएस धोनी को रिटायरमेंट पर शुभमकानाएं। पायलट ने आगे लिखा कि शानदार इनिंग और तिरंगे की शान बढ़ाने के लिए धन्यवाद।

ये भी पढ़ें

IPL 2020 : कोच ने MS Dhoni के बल्लेबाजी क्रम का किया खुलासा, टीम प्लान के बारे में भी बताया
Updated on:
15 Aug 2020 10:46 pm
Published on:
15 Aug 2020 10:38 pm
Also Read
View All
Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत

CM angry on officer: पीडब्ल्यूडी अफसर पर भडक़े CM, कहा- मीटिंग से बाहर जाओ, अपने सचिव से बात करो और सही जानकारी लेकर आओ

Couple died in road accident: बुलडोजर की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, गर्भवती थी नवविवाहिता, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

Action in Jhumka cruise: झुमका क्रूज में शराबखोरी पर बड़ा एक्शन, बंद कराया संचालन, टेंडर निरस्त करने का अल्टीमेटम