चेन्नई की टीम में कप्तान धोनी के अलावा हरभजन सिंह, सुरेश रैना, इमरान ताहिर, फॉफ डु प्लेसिस, शेन वॉटसन, पीयूष चावला आदि अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं। इस पर हसी ने कहा कि वह बस मैदान पर जाकर कड़ी मेहनत करना चाहते हैं। हम इस मामले में काफी भाग्यशाली हैं कि टीम के खिलाड़ियों के पास इतना अनुभव है। इन्हें अपने खेल के बारे में काफी अच्छे से पता है। उनको यह भी पता है कि किस चीज की तैयारी करनी है और अपने काम के लिए किस तरह से तैयार होना है।