विविध भारत

हिमाचल में पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा, सीएम जयराम ठाकुर बोले — लोगों को घबराने की जरूरत नहीं

हिमाचल के कांगड़ा में 2 नए मामले आए सामने पीएम ने लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने को कहा सीएम जयराम बोले— राज्य में जरूरततों के सामान की कमी नहीं
less than 1 minute read
kangda.jpg

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश सरकार ने दो लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद पूरे प्रदेश में अनिश्चितकालीन पूर्ण लॉकडाउन का आदेश दिया है। इस घोषणा के साथ ही लॉकडाउन लागू करने वाला हिमाचल 24वां राज्य हो गया। बता दें कि पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में राज्य सरकारों सख्ती से लॉकडाउन को लागू करने का आदेश दिया है।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य में दैनिक जरूरतों के सामान की कोई कमी नहीं है। इसलिए लोग घबराएं नहीं। उन्होंने बताया है कि राज्य सरकार ने अगले आदेश तक के लिए कांगड़ा में पूर्ण लॉकडाउन लागू करने के आदेश दिए हैं। जिले में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के दो मामले सामने आए थे।

पीलीभीत में एक और मामला पॉजिटिव

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में 45 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। कुछ दिन पहले ही महिला मक्का से उमरा कर आई थी। रिपोर्ट आने के बाद महिला को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। साथ ही उसके साथ लौटे 36 लोगों को भी क्वारनटीन किया गया है।

coronavirus Lockdown: लॉकडाउन को लेकर केंद्र सख्त, विरोध करने वालों के खिलाफ

दरअसल, कोरोना वायरस थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारत समेत पूरी दुनिया को इसने चपेट में ले लिया है। विश्वभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 3 तीन लाख से ज्यादा हो चुकी है। 14 हजार 336 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। देश में अब तक कोरोना वायरस के 429 से ज्यादा मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 8 लोगों की मौत हो चुकी है। 30 लोग इलाज के बाद ठीक होकर घर वापस जा चुके हैं।

Updated on:
23 Mar 2020 02:17 pm
Published on:
23 Mar 2020 01:22 pm