घर में छिपकर दोनों आतंकी सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर रहे थे, पिछले कई घंटे चली फायरिंग
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के सोपोर में शुक्रवार की सुबह दो आतंकवादी सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में मारे गए। दोनों आतंकवादी एक घर में छिपकर सुरक्षाबलों पर फायग कर रिंरहे थे। यहां के डरूसू गांव में मुठभेड़ पिछले कई घंटों से चल रही थी। सोपोर पुलिस और 22 राष्ट्रीय राइफल्स इस ऑपरेशन में शामिल थे। गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह सेना को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सेना के वहां पहुंचते ही भारी गोलीबारी शुरू हो गई। सेना ने इस दौरान उस घर को घेर लिया और तोबातोड़ फायरिंग की।
बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात हुए
मुठभेड़ के कारण आसपास के क्षेेत्र की घेराबंंदी कर ली गई थी। साथ ही सुरक्षा बल इलाके में तलाशी अभियान भी चला रहे हैं। बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को मौके पर तैनात किया गया है। यह मुठभेड़ सोपोर जिले के डरूसू गांव में हुई। बताया जा रहा है कि दोनों आतंकियों को सुरक्षा बलों ने कई घंटों से घेर रखा था। इस ऑपरेशन में 179 बटालियन सीआरपीएफ, 29 राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल फोर्स शामिल हैं।
पीछा कर दो आतंकियों को मार गिराया
इससे पहले गुरुवार को आतंकियों ने अनंतनाग के बराकपोरा स्थित जेएंडके बैंक की शाखा धावा बोल कर वहां तैनात सुरक्षा गार्ड से उसकी राइफल लूट कर फरार हो गए। सेना ने आतंकियों का पीछा करके दो आतंकियों को मार गिराया है। जम्मू और कश्मीर बैंक की शाखा में रोजाना की तरह कामकाज चल रहा था। दोपहर बाद कुछ नकाबपोश लोगों ने बैंक पर हमला कर दिया। इन लोगों ने बैंक में मौजूद लोगों को हथियारों के बल पर डरा-धमकाकर वहां तैनात सुरक्षागार्ड से उसकी राइफल छीन ली और फरार हो गए बराकपोरा के जंगलों में संदिग्धों को देख सेना ने उन्हें ललकारा तो आतंकियों ने जवाब में सेना पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। सेना ने भी आतंकियों की गोलीबारी का कड़ा जवाब दिया। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में दो आतंकी मारे गए।