मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में शेल्टर होम की बच्चियों के साथ रेप की दरिंदगी ने पूरे देश में खलबली मचा दी है। यहां पर इसी तरह का एक और मामला सामने आया है। बुधवार को यहां के एक और शेल्टर होम की जांच में भारी मात्रा में कॉन्डम के पैकेट,ड्रग्स और शराब की बोतलें मिली हैं। इस स्वाधार गृह से 11 महिलाओं के लापता होने के बाद पुलिस ने इसका ताला तोड़ा और बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामान बरामद किए।