
सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI
सीतापुर जिले के महोली इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला और उसके कथित प्रेमी की एक ही दिन में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला का शव खेत में मिला। जबकि युवक घर में फांसी पर लटका पाया गया। मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
सीतापुर जिले के महोली कोतवाली क्षेत्र में हुई इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है। यहां रहने वाली रीमा, जो तीन बच्चों की मां थी। उसका शव खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। बताया जा रहा है कि रीमा पिछले कई सालों से अपने मायके में रह रही थी। सोमवार की शाम वह घर से निकली थी। लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। जिसके बाद मंगलवार दोपहर उसका शव खेत में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मामला तब और उलझ गया जब उसी दिन रीमा के कथित प्रेमी भारत का शव उसके घर के अंदर फांसी पर लटका मिला। एक ही दिन में दोनों की मौत से पूरे गांव में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। परिजनों का आरोप है कि रीमा और भारत के बीच पिछले चार सालों से संबंध थे। उनका मानना है कि इसी रिश्ते को लेकर विवाद हुआ। जिसके चलते भारत ने पहले रीमा की हत्या की और फिर खुद आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि रीमा की शादी करीब 20 साल पहले हुई थी। लेकिन पिछले सात सालों से उसके पति के साथ संबंध ठीक नहीं थे। और वह मायके में रह रही थी। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके।
Published on:
17 Mar 2026 04:57 pm
बड़ी खबरें
View Allसीतापुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
